{"_id":"5f89e4988ebc3e9b7638af01","slug":"oppointment-letter-given-to-people-fatehpur-news-knp5889223183","type":"story","status":"publish","title_hn":"508 शिक्षकों को वितरित किए गए नियुक्ति प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
508 शिक्षकों को वितरित किए गए नियुक्ति प्रमाणपत्र
विज्ञापन
फतेहपुर में जनपद में नव नियुक्त हुए 508 शिक्षकों को कलक्ट्रेट के गांधी मैदान में नियुक्ति प्रमाण पत्र दिया गया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से सभी शिक्षकों को संबोधित किया।
जिले के सांसद व केंद्रीय ग्राम्य विकास राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, बिंदकी विधायक करण सिंह पटेल, खागा विधायक कृष्णा पासवान, आयाशाह विधायक विकास गुप्ता व सदर विधायक विक्रम सिंह, जिलाधिकारी संजीव सिंह और मुख्य विकास अधिकारी सत्य प्रकाश ने प्रमाण पत्र वितरित किए।
प्रमाण पत्र वितरण से पूर्व सभी शिक्षकों ने गांधी मैदान प्रांगण में लगाए गए टीवी के माध्यम से सीएम का संबोधन चुना। जिसमें उन्होंने शिक्षण के माध्यम से देश के विकास में सहयोग करने की बात कही। सीएम का संबोधन समाप्त होने के बाद जनपद के जन प्रतिनिधियों और आला अधिकारियों ने भी शिक्षकों को संबोधित किया।
विज्ञापन
सांसद और विधायकों ने शिक्षकों को सरकार की योजनाओं और मंशा से अवगत कराया। जिलाधिकारी संजीव सिंह ने सभी शिक्षकों के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह और बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह और एसडीएम सदर प्रमोद झा मुख्य रूप से मौजूद रहे।