फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Operator dies after consuming poison in mill 19 days before marriage

Fatehpur News: शादी के 19 दिन पहले मिल में जहर खाने से ऑपरेटर की मौत

Wed, 03 Apr 2024 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Operator dies after consuming poison in mill 19 days before marriage
औंग। थाना क्षेत्र गोधरौली हाईवे स्थित मैदा मिल परिसर स्थित कालोनी में मंगलवार रात मशीन ऑपरेटर की जहर खाने से मौत हो गई। कानपुर से पहुंचे भाई ने हत्या का आरोप लगा पुलिस को सूचना दी। ग्राइंडर से दरवाजा काटकर शव को बाहर निकाला गया। फील्ड यूनिट ने साक्ष्य इकट्ठा किए।
विज्ञापन

कानपुर देहात के शिवली थाने के धनऊनेवादा निवासी संतोष पाल का बेटा आशीष पाल (31) मिल में करीब पांच साल से मशीन ऑपरेटर के पद पर काम कर रहा था। आशीष के बड़े भाई अमर पाल ने बताया कि मिल के मिलर साहब नाम के व्यक्ति ने मोबाइल पर भाई की अचानक हालत बिगड़ने की खबर दी। वह छोटे भाई सुशील के साथ मिल पहुंचे। कमरे में पड़ी चारपाई में भाई को मृत पाया। उसके कमरे का दरवाजा ग्राइंडर से काटा गया था। मिल के अधिकारियों ने दरवाजा काटने की वजह अंदर से बंद होना बताया।
विज्ञापन

अमरपाल ने बताया कि अशाीष से मंगलवार सुबह बात हुई थी। उसकी 22 अप्रैल को शादी होनी थी। वह 40 हजार रुपये प्रतिमाह की नौकरी करता था। मिल से करीब छह लाख रुपये मिलने थे। रुपये लेकर बुधवार को आने की बात कही थी। बातचीत से लग रहा था कि भाई खुश है। उसे रुपयों से शादी का खर्च और जेवरात बनवाने थे। अमरपाल ने आरोप लगाया कि भाई की लेनदेन के विवाद में हत्या की गई है। मिल प्रबंधन समेत पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक कांति सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑपरेटर की 22 अप्रैल को शादी होनी थी। घर में शादी की तैयारी हो रही थी। मौत की खबर से परिवार में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। घर से परिजन थाने पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed