फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Open gyms in Kasturba schools will increase the fitness of girl students.

Fatehpur News: यूथ))कस्तूरबा विद्यालयों में ओपन जिम से बढ़ेगी छात्राओं की फिटनेस

Wed, 25 Feb 2026 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Open gyms in Kasturba schools will increase the fitness of girl students.
फोटो-01-कस्तूरबा गांधी विद्यालय में ओपेन जिम में लाए गए उपकरण। स्रोत स्वयं
फतेहपुर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में छात्राओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुधारने के लिए ओपन जिम स्थापित किए जा रहे हैं। जिले के 10 विद्यालयों में करीब 20 लाख रुपये की लागत से यह सुविधा विकसित की जा रही है। साथ ही छात्राओं को सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने के लिए वाद्य यंत्र भी उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन

ओपन जिम के माध्यम से छात्राएं नियमित व्यायाम कर सकेंगी। इससे मोटापा, थकान और तनाव कम होंगे। एकाग्रता, आत्मविश्वास और कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। जिम में स्काई वॉकर, स्टेपर डबल, ट्रिपल ट्विस्टर, हैंड रोटेटर डबल, एब्स ट्रेनर डबल, लेग प्रेस डबल और पेंडुलम डबल सहित विभिन्न उपकरण लगाए जा रहे हैं। हैंगिंग चिन अप बार से लंबाई बढ़ाने और हाथ-कंधों की ताकत बढ़ाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षाधिकारी भारती त्रिपाठी ने बताया कि ओपन जिम और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से छात्राओं को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि वे पढ़ाई के साथ जीवन कौशल भी विकसित कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन वाद्य यंत्रों का मिलेगा प्रशिक्षण

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में छात्राओं को ढोल, ढोलक, डमरू, हारमोनियम, सितार, तबला, ड्रम, कांगो स्टैंड, इलेक्ट्रॉनिक कैसियो के साथ ही बांसुरी, ढपली, मंजीरा, खरताल, साइड ड्रम, शहनाई, ट्रंपेट और बिगुल जैसे वाद्य यंत्रों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे छात्राओं में रचनात्मकता बढ़ेगी और सांस्कृतिक समझ विकसित होगी।

फोटो-01-कस्तूरबा गांधी विद्यालय में ओपेन जिम में लाए गए उपकरण। स्रोत स्वयं

फोटो-01-कस्तूरबा गांधी विद्यालय में ओपेन जिम में लाए गए उपकरण। स्रोत स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed