{"_id":"66d24afaccb6cc581c0ce974","slug":"opd-will-start-in-medical-college-from-september-fatehpur-news-c-12-1-knp1061-810220-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सितंबर से मेडिकल कॉलेज में शुरू होगी ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सितंबर से मेडिकल कॉलेज में शुरू होगी ओपीडी
विज्ञापन
फतेहपुर। अमर शहीद जोधा सिंह अटैया ठाकुर दरियाव सिंह चिकित्सा महाविद्यालय में सितंबर के पहले सप्ताह से नौ विभागों की ओपीडी शुरू होगी। ओपीडी के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती भी हो चुकी है। मेडिकल कॉलेज का भवन भी बनकर तैयार है। संभावित तारीख 2 सिंतबर तय है।
मेडिकल कालेज की ओपीडी शुरू करने के सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। इसमें ओपीडी के लिए डॉक्टर कक्ष तैयार हो गए हैं। फर्नीचर भी लगा दिया गया है। सबसे पहले चिकित्सा महाविद्यालय में नौ विभागों की ओपीडी शुरू होगी।
इनमें मेडिसिन, बाल रोग, त्वचा रोग, क्षयरोग, जनरल सर्जरी, हड्डी रोग, कान नाक गला, नेत्र रोग और महिला रोग विभाग शामिल हैं। ओपीडी चालू होते ही मरीजों के जांच और दवाओं की भी उपलब्धता मेडिकल कॉलेज में होगी। प्राचार्य चिकित्सा महाविद्यालय डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में ओपीडी शुरू होने से लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
प्राचार्य डॉ. आरपी सिंहओपीडी शुरू होने के साथ मेडिकल कालेज में 10 माह के अंदर 300 बेड क्षमता का अस्पताल भी शुरू हो जाएगा। इससे मरीजों को भर्ती की सुविधा भी मिलने लगेगी। डाॅक्टरों के साथ नर्सिंग स्टाफ की नियुक्ति हो चुकी है। मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों के लिए भोजन व नाश्ते की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
.