फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Only BJP to win the discussions

जीत के लिए भाजपाइयों ने किया विचार मंथन

Thu, 14 Apr 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Thu, 14 Apr 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
Only BJP to win the discussions
उपस्थित कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

भाजपा की बैठक में मिशन 2017 गूंजा। भाजपाइयों ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में फतह की रणनीति बनाई। कार्यकर्ताओं को अभी से जी जान से लगने को कहा गया, जिससे कोई कसर न रह जाए।

विज्ञापन


शहर के वीआईपी रोड स्थित एक लाज में भाजपा की बैठक हुई। जिसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार में बिजली, एआरटीओ दफ्तर, खनन, शिक्षा और स्वास्थ्य व तहसीलों में भ्रष्टाचार कायम है। सपा के इशारे पर आम आदमी को लूटा जा रहा है। बिजली की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। ऐसा लगता है सूबे में उत्तर प्रदेश की सरकार नहीं बल्कि इटावा, कन्नौज, मैनपुरी व आजमगढ़ की सरकार चल रही है।
विज्ञापन


जिसे एक परिवार अपनी जागीर समझता है। केंद्र सरकार ने जनपद में हुए सूखा व ओलावृष्टि का मुआवजा राशि के रूप में लगभग 22 करोड़ रुपये भेज चुकी है, लेकिन जिला प्रशासन सपा सरकार के इशारों पर यह राशि किसानों तक नहीं पहुंचा रही है। अपराधी सपा के संरक्षण में बेलगाम हो चुके हैं। दो महीने में लगभग तीन दर्जन अपराधिक घटनाएं हो चुकी हैं। केंद्र सरकार की फसल बीमा योजना, सुकन्या, अटल पेंशन योजना, मुद्रा योजना, जन धन योजना, सिंचाई योजना संचालित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई ने किया। इस मौके पर सदर विधायक विक्रम सिंह, खागा विधायक कृष्णा पासवान, ओम प्रकाश, सुरेश अवस्थी, राधेश्याम गुप्त, अमरजीत सिंह जनसेवक, महेंद्र नाथ बाजपेई, विजय लक्ष्मी साहू, कुलदीप भदौरिया, प्रभुदत्त दीक्षित, पंकज त्रिपाठी, जयंती वर्मा, नीरज सिंह, प्रमोद द्विवेदी, रघुवीर लोधी, उर्मिला लोधी, सुधा मौर्या, पंकज त्रिवेदी रहे। संचालन शैलेंद्र रघुवंशी ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed