{"_id":"600477808ebc3e31862e2013","slug":"only-48-percent-of-rice-was-sent-to-fci-godown-fatehpur-news-knp6065603109","type":"story","status":"publish","title_hn":"8 फीसदी हीऌभेजा गया एफसीआई गोदाम में चावल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
8 फीसदी हीऌभेजा गया एफसीआई गोदाम में चावल
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले के किसानों से धान खरीदने के बाद 67 फीसदी चावल एफसीआई गोदाम पहुंचाने की जिम्मेदारी राइस मिलर्स की है। जिले के धान खरीद के लक्ष्य को क्रय एजेंसियों ने तो पूरा कर लिया है, लेकिन चावल पहुंचाने का काम बहुत ही सुस्त है।
अभी तक सिर्फ 48 प्रतिशत ही चावल गोदाम पहुंच सका है। इसे लेकर डीएम अपूर्वा दुबे ने भी केंद्र प्रभारियों व राइस मिलर्स को निर्देश दिए हैं, लेकिन गोदाम चावल भेजने में तेजी नहीं आ रही है।
जिले के 81 क्रय केंद्रों में खरीदे गए धान की कुटाई करने के लिए 19 राइस मिलों का क्रय एजेंसियों से अनुबंध है। इन्हें सरकार से कुटाई व गोदाम तक चावल पहुंचाने का किराया दिया जाता है।
विज्ञापन
हाट शाखा क्रय केंद्रों से 35135 मीट्रिक टन धान राइस मिल में भेजा गया। इसके सापेक्ष 23539 मीट्रिक टन चावल गोदाम पहुंचाना है। अब तक मात्र 10209 मीट्रिक टन चावल एफसीआई गोदाम पहुंचा है।
इसी प्रकार कृषक हितकारी ने 7616 मीट्रिक टन धान गया और 1420 मीट्रिक टन चावल गोदाम भेजा गया है। ग्रीनकोर 886 मीट्रिक टन धान राइस मिल में भेजा है और अब तक 261 मीट्रिक टन चावल गोदाम पहुंचा है। इसी प्रकार पीसीएफ, यूपी एग्रो क्रय केंद्रों से खरीदे गए चावल को गोदाम नहीं भेजा गया है।
क्रय केंद्र से धान रिसीव होने के 45 दिन तक चावल भेजने का समय होता है। उस आधार पर मिलों से चावल की सप्लाई की जा रही है। साथ ही समय के अंदर चावल भेजने वाले राइस मिलर्स को सरकार 20 रुपये प्रति क्विंटल पुरस्कार भी देती है। मिलर्स खुद समय पर धान पहुंचाने के प्रयास में रहते हैं। - मनोज गांधी उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन
डीएम अपूर्वा दुबे के निर्देश पर राइस मिलर्स को एफसीआई गोदाम में चावल पहुंचाने के लिए नोटिस दी गई है। साथ ही जो धान क्रय केंद्रों में पड़ा हैे, उसे भी राइस मिल में पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। - रमेश श्रीवास्तव, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी