फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Online shoe shopping found in the mobile space

ऑनलाइन शापिंग में मोबाइल की जगह मिला जूता

Mon, 23 Jan 2017 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Mon, 23 Jan 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
Online shoe shopping found in the mobile space
प्र‌तिकात्मक

थानाक्षेत्र के आलमपुर गेरिया गांव निवासी एक युवक पार्सल में स्मार्ट फोन के बजाए जूता देखकर हक्का बक्का रह गया। पोस्ट मास्टर से इस बात पर तनातनी हो गई और बात इतनी बढ़ी कि युवक ने अभद्रता कर उन पर तमंचा तान दिया। पोस्ट मास्टर ने युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।

विज्ञापन


सोमवार शाम करीब पांच बजे थानाक्षेत्र के मुबारकपुर गेरियां गांव निवासी सूरज ने एक कंपनी में ऑनलाइन स्मार्ट फोन बुक कराया था। बुक कराने के बाद कंपनी ने पार्सल पोस्ट आफिस भेजा था। पोस्टमैन प्रेमचंद्र ने युवक के घर जाकर पार्सल आने की जानकारी दी और 6500 रुपये लेकर अपना सामान ले जाने को कहा था।
विज्ञापन


सोमवार की शाम युवक अपने मित्र विजय कुमार के साथ पोस्टआफिस पहुंचा और पोस्टमास्टर अनिल कुमार द्विवेदी से पार्सल मांगा। पोस्टमास्टर ने पार्सल दिया, तो उसमे स्मार्ट फोन की जगह जूता निकला। जिसे देखकर युवक नाराज हो गया और पोस्टमास्टर से रुपये वापस मांगने लगा। रुपये वापस न देने पर उसने पोस्ट मास्टर पर तमंचा तान दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पोस्टमास्टर ने थाने में तहरीर दी है। एसओ गणेश प्रसाद सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed