फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   online fraud, amount returned in three bank accounts

आनलाइन ठगी के शिकार तीन लोगों के रुपए खाते में लौटे

Sun, 29 Aug 2021 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
online fraud, amount returned in three bank accounts
फतेहपुर। ऑनलाइन ठगी के शिकार तीन लोगों के खातों में साइबर सेल ने रुपये वापस कराए। ठगों ने उनके खातों से ऑनलाइन शॉपिंग की थी। सक्रियता के चलते डिलीवरी रुकवा कर खाते में रुपये वापस कराए गए।
विज्ञापन

जाफरगंज के बारा निवासी रमाशंकर सिंह के पास 12 जुलाई को फोन पर रिश्तेदार होने की बात कहकर ठग ने उनके खाते से दो बार में 12 हजार रुपये काट लिए थे। शिकायत पर साइबर सेल ने फ्राड खाते को फ्रीज कराया और ठगी के 12 हजार रुपये बैंक खाते में वापस कराए। जहानाबाद थानाक्षेत्र के कलाना निवासी रवि उत्तम को
विज्ञापन

झांसा देकर खाते से ऑनलाइन तीन बार में 15 हजार रुपये निकाल लिए थे। टीम ने रवि की बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक से संपर्क किया तो पता चला कि ठग ने रुपयों से फ्लिपकार्ट कंपनी से सामान खरीदा है। टीम ने डिलीवरी रोक पीड़ित के 15 हजार वापस कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कोतवाली क्षेत्र के बाकरगंज निवासी मोहम्मद अजमेरी के खाते से आठ हजार रुपये 25 अगस्त को निकल गए थे। टीम ने उसे भी वापस कराया। साइबर सेल निरीक्षक अतुल्य कुमार पांडेय ने बताया अधिकतर मामलों में लोग लालच में फंसकर रुपए गंवाते हैं। लोगों को बैंक संबंधित जानकारी किसी के साथ भी शेयर नहीं करनी चाहिए।

खागा। कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोचनपुर गांव निवासी एक महिला के बैंक खाते से एक लाख 16 हजार की रकम पार कर दी गई। गांव की रहने वाली रामदुलारी तहसील में संग्रह सेविका हैं। उन्होंने तहरीर में बताया कि 18 से 22 जून के बीच बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने रकम निकाली है। कोतवाली प्रभारी संतोष शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed