फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   One lakh villagers will get the benefit of Nagar Panchayat

Fatehpur News: एक लाख ग्रामीणों को मिलेगा नगर पंचायत का लाभ

Sat, 01 Apr 2023 01:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Apr 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
One lakh villagers will get the benefit of Nagar Panchayat
फोटो-16-नगर पंचायत खागा फोटो-17-मनीष कुमार, एसडीएम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खागा। नगर पंचायत खागा से चंद किलोमीटर की दूरी पर स्थित नौ ग्राम पंचायतों के करीब 27000, कारीकान धाता के चार ग्राम पंचायतों करीब 46000 हजार और खखरेरू के सात ग्राम पंचायतों के करीब 27000 ग्रामीणों का खागा, धाता और खखरेरू नगर पंचायतों में स्वागत है। इनके लिए एक अप्रैल का दिन बेहद ही सुखद होगा। आजादी के बाद से ग्राम पंचायती व्यवस्था से एक कदम आगे बढ़कर नगर पंचायत व्यवस्था का लाभ आज से मिलेगा।
2011 की जनगणना के अनुसार खागा नगर पंचायत की आबादी परिसीमन से पहले करीब 35000 थी। परिसीमन के बाद नौ ग्राम पंचायतों का विलय किया गया है। इसमें धर्मदासपुर, सरसई बुजुर्ग, दयालपुर, चितौली, सुजरही, हरदो, तिलकापुर, लौकियापुर, सुजानीपुर शामिल हैं। 2011 जनगणना के अनुसार इन सभी ग्राम पंचायतों की आबादी करीब 27000 है। इसी तरह से कारीकान धाता ग्राम सभा को नगर पंचायत के रूप में गठित किया गया। इसमें नरसिंहपुर, कबहरा, भूला, कल्यानपुर कचरौली ग्राम सभा का विलय किया गया। इसकी आबादी करीब 46000 है।
विज्ञापन

इसी तरह से ग्राम सभा से नगर पंचायत बने खखरेरू में सात ग्राम पंचायतें खखरेरू, सलवन, चचीणा, दरियामऊ, हरदासपुर सराफन, लोहारपुर, रक्षपालपुर शामिल है। इसकी आबादी करीब 27000 है। 31 मार्च 2023 तक ग्राम पंचायतों पर प्रधान का कार्यकाल बाकी था। एक अप्रैल 2023 से यह ग्राम पंचायतें, वार्ड में बदलकर पूरी तरह से नगर पंचायतों के अधीन हो गई हैं। एक अप्रैल के बाद नगर पंचायतें अधिकृत रूप से यहां का कायाकल्प करने के लिए प्रस्ताव तैयार करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
इनसेट-
जीत और हार में अब अहम रोल
खागा। निकाय चुनाव को लेकर अध्यक्ष व सभासद सीटों का आरक्षण जारी हो चुका है और इसके साथ ही चुनाव में उतरने वाले प्रत्याशियों ने अपनी कमर कस ली है और अपनी चार पहिया गाड़ियों पर जमा धूल को भी साफ कर लिया है। बैनर, होर्डिंग, पंपलेट छपाई के ऑर्डर शुरू हो गए हैं और इसी के साथ प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों को मतदाताओं को साधने के लिए सक्रिय कर रहे हैं।
इनसेट-
नगर पंचायत जारी करेगा प्रमाण पत्र
ग्रामीण परिवेश से शहरी परिवेश में आने वाली आबादी के लिए एक बड़ा परिवर्तन उल्लेखनीय है। अब खागा में जुड़ने वाले गांवों के लोगों को जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र खागा नगर पंचायत की ओर से मिलेंगे और इसी तरह खखरेरू और धाता में भी बदलाव होगा। इसके लिए समय पर ऑनलाइन आवेदन करना जरूरी होगा। आय, जाति, निवास आदि पहले की तरह आनलाइन तहसील स्तर पर ही प्राप्त होते रहेंगे।
इनसेट-
जमीनों की बिक्री के रेट में बदलाव
ग्रामीण से शहरी क्षेत्र में शामिल होने पर नौ ग्राम पंचायतों में स्थित जमीनों की खरीद-फरोख्त में नगरीय सर्किट रेट के हिसाब से वृद्धि हो चुकी है। यह वृद्धि परिसीमन अधिसूचना के बाद ही शुरू हो गई थी। इसके लिए अभी तक अभिलेखों को दुरुस्त किया जा रहा था।

बयान-
परिसीमन अधिसूचना के बाद से ही 20 ग्राम पंचायतों में जमीनों की खरीद में नगरीय सर्किल रेट लागू हो गए थे। केवल वित्तीय अधिकार प्रधान को 31 मार्च 2023 तक दिए गए थे। एक अप्रैल से वह समाप्त हो गए हैं। जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र अब नगर पंचायत जारी करेगा। इसके लिए जरूरी सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। मनीष कुमार, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed