{"_id":"648217d886aa086e960d2e1c","slug":"one-killed-two-injured-in-bike-accident-fatehpur-news-c-12-1-276665-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: हादसे में बाइक सवार एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: हादसे में बाइक सवार एक की मौत, दो घायल
Thu, 08 Jun 2023 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Thu, 08 Jun 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। साइकिल सवार को बचाने में गुरुवार को बाइक सवार अनियंत्रित होकर रोड पर गिरे। हादसे में बाइक सवार एक की मौत हो गई, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बहलोलपुर निवासी शिवम पटेल (21), अमइया लक्ष्मणपुर निवासी हिमांशू कुमार (24) और सदर कोतवाली क्षेत्र के कसेरूवा अतुल द्विवेदी (22) के साथ बाइक से बहुआ की ओर जा रहे थे। राधानगर थाना क्षेत्र के अंदौली पुलिया के पास सामने से साइकिल सवार पहुंचा। उसे बचाने की कोशिश में बाइक सवार रोड पर गिरे। हादसे में तीनों घायल हो गए। समाजसेवी अशोक तपस्वी मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने हिमांशू को मृत घोषित कर दिया। घायलों को भर्ती किया गया है।
-- -- -- -- --
घायलों के जिला अस्पताल से मोबाइल गायब
फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के बेहटा गांव निवासी बृजेश कुमार सिंह चचेरे भाई जतिन सिंह के साथ बाइक से ललौली जा रहे थे। टोल प्लाजा के पास ट्रक से बचने के चक्कर में खंती में चले गए। दोनों घायल हुए। इलाज के दौरान बृजेश और जतिन के एंड्रायड मोबाइल इमरजेंसी कक्ष से इलाज दौरान गायब हो गए। हंगामे पर सीएमएस पहुंचे। कर्मचारियों को फटकार लगाई। घायलों का मोबाइल का पता नहीं लगा। (संवाद)
-- --
जहर खाने से युवक की मौत
फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के उम्मेदपुर गांव निवासी राम कृपाल (25) पुत्र महेश की गुरुवार को अचानक हालत गंभीर हो गई। उसे परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के ससुर रामप्रकाश ने बताया कि उसकी बेटी के साथ 20 जनवरी 2022 को महेश की शादी हुई थी। शादी के बाद महेश ने फंदा लगाकर आत्महत्या प्रयास किया था। उसने कोई जहरीला पदार्थ खाकर जान दी है। (संवाद)
विज्ञापन
-- -- -- -- --
खौलती दाल से बच्चा झुलसा
फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के सिमौर गांव निवासी शमशाद का पुत्र समर (3) रसोईघर में खेल रहा था। खौलती दाल का भगोना उस पर पलट गया। समर गंभीर रूप से झुलस गया। सीएचसी से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। (संवाद)