फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   One crore rupees defrauded by promising a position in the Women's Commission

Fatehpur News: महिला आयोग में पद दिलाने का झांसा देकर एक करोड़ की ठगी

Thu, 28 May 2026 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
One crore rupees defrauded by promising a position in the Women's Commission
फतेहपुर। महिला आयोग में पद दिलाने का झांसा देकर प्रधानाध्यापिका से एक करोड़ रुपये की ठगी की गई। प्रधानाध्यापिका ने पुलिस को बताया कि मकान बेचकर भी 30 लाख रुपये दिए थे। पुलिस ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राधानगर थाना क्षेत्र के देवीगंज ईसाई का पुरवा निवासी पूर्व सैनिक सुरेंद्र कुमार रैदास की पत्नी ज्ञानमती उच्च प्राथमिक विद्यालय तेलियानी में शिक्षिका हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि पड़ोसी मोहल्ले मिलाप कोठी की रंजना सिंह चौहान ने खुद की भाजपा में अच्छी पकड़ बताकर दो साल पहले महिला आयोग में पद दिलाने का झांसा दिया। साथ ही एक करोड़ रुपये की ठगी कर ली। कुछ रकम ऑनलाइन और बाकी नकद दी गई। इसके बाद न तो कोई पद दिलाया गया और न ही रकम लौटाई गई।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार रुपये मांगने पर आरोपी गाली-गलौज व मारपीट पर उतारू हो जाती है। जान से मरवाने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि रंजना सिंह चौहान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन






जांच में दिल्ली तक के कई सफेदपोशों के खुलासे की संभावना
प्रधानाध्यापिका ज्ञानमती ने बताया कि रंजना सिंह चौहान पहले भी कई लोगों को ठगी का शिकार बना चुकी है और उस पर पूर्व में भी मामले दर्ज हैं। एक युवक को नौकरी का झांसा देकर ठगी का मामला भी सामने आ चुका है। अब दर्ज प्राथमिकी की जांच में कई बड़े सफेदपोशों के नाम सामने आने की संभावना जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार जिन खातों में रुपये भेजे गए हैं उनकी जांच से खुलासा हो सकता है।पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले के तार दिल्ली तक जुड़े हो सकते हैं और एक मंत्री के करीबी का नाम भी सामने आने की संभावना है। बताया जा रहा है कि रंजना सिंह चौहान ने मंत्री के कुछ अन्य करीबियों के साथ मिलकर ठगी में मध्यस्थता की भूमिका निभाई थी। पीड़िता के पास बातचीत के स्क्रीनशॉट और वीडियो साक्ष्य होने का भी दावा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed