फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   On the order of DM nursing Seas

डीएम के आदेश पर नर्सिंगहोम सीज

Mon, 07 Sep 2015 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Mon, 07 Sep 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
On the order of DM nursing Seas

नर्सिंग होम में शनिवार को प्रसूता की मौत मामले को संज्ञान में लेते हुए डीएम पुष्पा सिंह ने रविवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। मृत महिला के परिजनों की आपबीती सुनने के बाद डीएम ने नर्सिंग होम सीज करने व संचालक पर रिपोर्ट दर्ज के  आदेश दिए। वहीं सीएमओ को आशा को बर्खास्त करने की भी कार्रवाई के आदेश दिए। निरीक्षण के बाद वह पीड़ित परिवार से मिलीं और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल डीएम निरीक्षण के लिए पहुंची। वह सीधे महिला वार्ड पहुंची। बदबू और साफ सफाई को लेकर नाराजगी जताई। वार्ड से बाहर आते समय बर्न यूनिट में भर्ती महिला केतकी के परिजनों ने उनसे जिला अस्पताल में वसूली की शिकायत की। डीएम ने सीएमएस को जांच करा कर वसूली के आरोपी कर्मचारी पर कार्रवाई के आदेश दिए। महिला अस्पताल के लेबर रूम पहुंची। मौजूद आशा बहुओं को सुधर जाने का आदेश दिया। महिला अस्पताल में जाते ही दलालों में खलबली मच गई। सब इधर-उधर फरार हो गए। प्रसूताओं के तीमारदारों से बातचीत की और समस्याओं के बारे में पूछताछ की। जिला अस्पताल की इमरजेंसी का हाल जाना और डाक्टर ड्यूटी रूम में गंदगी का अंबार लगा देखा। यहां भी सफाई व्यवस्था के कड़े निर्देश दिए। उनके निरीक्षण करके लौटते समय अस्पताल गेट पर ही मृतका प्रसूता शशि का ससुर रामकिशोर दुबे ने डीएम के पैरों पर गिर पड़ा। वह रो बिलख कर आपबीती बताने लगा। तभी डीएम बोली कि वह इस घटना को लेकर ही महिला अस्पताल आई हैं। वह मामले की देख रही हैं कि दोषी डाक्टरों और आशा बहू पर कड़ी कार्रवाईयां होगी। डीएम के आश्वासन पर पीड़ित पक्ष के लोग शांत हुए। बताते चलें कि कलक्टरगंज में अवैध तरीके से संचालित तान्या नर्सिंग होम में एक महिला का एक सितंबर को प्रसव के दौरान आपरेशन किया गया था। जिससे उसकी शनिवार को मौत हो गई थी। घटना की जांच करने के बाद डीएम ने सीएमओ को नर्सिंग होम सीज करने और संचालक विनोद चक्रवर्ती के खिलाफ विभाग की ओर से मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही आशा बहू की नौकरी से बर्खास्त करने के कार्रवाई के आदेश दिए हैं।   
विज्ञापन


इंसेट
आखिर क्यू पहुंचे नर्सिंग होम
डीएम ने मृतका के पीड़ित परिवार से पूछा कि आखिर क्यू पहुंचे नर्सिंग होम। अगर कोई असुविधा थी तो उनसे सीधे संपर्क किया जा सकता था। इस पर पीड़ित परिवार ने आशा बहू के बहकावे में आकर नर्सिंग होम जाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट
‘मैं जानती हूं सक्रिय हैं दलाल’
डीएम का जिला और महिला अस्पताल में सक्रिय दलालों के खिलाफ कड़ा रूख रहा है। उन्होंने कहा कि मैं जानती हूं यहां पर दलाल सक्रिय हैं। दलालों को नहीं फटकने के लिए अपने मातहतों को आदेश दिए हैं।

इंसेट
रेडियोलॉजिस्ट को रिलीव करने के आदेश
जिला अस्पताल में तैनात रेडियोलॉजिस्ट डा. मनुगोपाल को रिलीव करने के आदेश दिए हैं। उनकी जगह नई तैनाती में आए रेडियोलॉजिस्ट को आदेश दिए हैं। डीएम ने कहा कि रेडियोलॉजिस्ट दूसरी जगहों पर जाकर काम करते हैं। इसी वजह उन्हें यहां से रिलीव किया जा रहा है।

डीएम ने गठित की जांच कमेटी
फतेहपुर। जिलाधिकारी पुष्पा सिंह के निर्देश पर तान्या नर्सिंगहोम में गलत ऑपरेशन से प्रसूता की हुई मौत के मामले में सीएमओ डॉ. विनय कुमार पांडेय ने तीन सदस्यीय जांच दल गठित किया है। इसके अलावा नर्सिंग होम संचालक और पीएचसी बहुआ में संविदा पर तैनात लैब टेक् नीशियन विनोद प्रजापति और आशा बहू रोहिणी तिवारी को बर्खास्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नर्सिंगहोम संचालक के खिलाफ मेडिकल काउंसिल एमसीआई की धाराओं में अभियोग सदर कोतवाली में दर्ज किया गया है।



इंसेट
सत्तापक्ष के दबाव में नर्सिंग होम को नहीं किया था सील 
फतेहपुर। तान्या नर्सिंग होम को विभाग ने साल भर पहले ब्लैक लिस्टेड कर दिया था। उसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। नर्सिंग होम में डाक्टरों के गलत ऑपरेशन से शनिवार को प्रसूता शशि पत्नी पिंटू दुबे निवासी महना थाना ललौली की मौत हो गई थी। इस नर्सिंग होम के न ही कोई मानक थे और न ही पंजीकरण मिला था। इसके अलावा लैब टेक्निशियन की संचालित पंजीकृत पैथालॉजी को भी नोटिस मिली थी। स्वास्थ्य विभाग ने पैथालॉजी में बनने वाली जांच रिपोर्ट पर मोहर और नाम तो डाक्टर का होता था, लेकिन जांच झोलाछाप करते थे। पंजीकृत लैब में कोई भी डाक्टर नहीं रहता था। मरीजों के साथ खिलवाड़ होने के पीछे भी एक सत्ता पक्ष के ब्लाक प्रमुख का नाम सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed