फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   On the first Monday of Sawan faith aroused was swamped

सावन के पहले सोमवार को उमड़ा आस्था का सैलाब

Tue, 26 Jul 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Tue, 26 Jul 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
On the first Monday of Sawan faith aroused was swamped
सिद्धपीठ तांबेश्वर मंदिर में शिवलिंग में जलाभिषेक करते भक्त। - फोटो : अमर उजाला

फतेहपुर। हर तरफ उल्लास, उमंग और भोले बाबा के प्रति भक्तों में आस्था का सैलाब देखते ही बना। सावन के सोमवार में देवाधिदेव महादेव भगवान भूतनाथ के चरणों में माथा टेकने के लिए श्रद्धालु शिवालय पहुंचे और हर हर महादेव के जयकारे के साथ भोले बाबा को प्रसन्न किया। श्रवण मास के पहले सोमवार पर मंदिरों में भीड़ रही। शहर के प्रसिद्ध सिद्धपीठ तांबेश्वर मंदिर में भक्तों की भीड़ रही। भोर पहर से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया जो देर रात तक चलता रहा। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच महिलाओं और पुरुषों की अलग अलग लाइन लगी रही।

विज्ञापन


भक्तों ने शिवलिंग का जलाभिषेक कर बेलपत्र श्रद्धा के साथ अर्पित किया। भक्तों ने पूजा में भगवान शिव को धतूरा के फूल, जल व बेलपत्र अर्पित किया। साथ ही पहले सोमवार को एक मुठ्ठी कच्चे चावल चढ़ाकर प्रसन्न किया। वहीं कांवड़ियों ने भी भृगुधाम भिटौरा से गंगा जल लाकर शिवजी का जलाभिषेक किया। डीजे की धुन के बीच नाचते गाते हुए कांवड़िये बाबा को प्रसन्न करने पहुंचे। तांबेश्वर मंदिर पूजा करने आई ज्वालागंज की रहने वाली स्मिता सिंह ने कहा कि सावन के सोमवार में बाबा का आशीर्वाद मिलता है।
विज्ञापन


वह प्रत्येक सोमवार शिव जी के दर्शन करने आएंगी। कलक्टरगंज निवासी विनोद वर्मा, कोमल शुक्ला, दीपाली अवस्थी ने बताया कि भगवान शिव शंकर आराध्य देव हैं। महादेव के दर्शन करने से सभी दुख दूर हो जाते हैं। इसी प्रकार जीटी रोड स्थित बड़े शिवाला में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर शिव जी की आराधना की। बांदा सागर रोड स्थित मोटेश्वर महादेव मंदिर में सावन के पहले सोमवार में महिलाएं और पुरुष हाथों में पूजा की थाल लेकर महादेव की पूजा करने पहुंची। शंख घंटा घड़ियाल के धुन में महादेव की आरती हुई।  हुसेनगंज प्रतिनिधि के अनुसार भक्त दो पहिया, चार पहिया वाहनों, बसों आदि से भृगुधाम भिटौरा पहुंचे और पुण्य की डुबकी लगाई। गंगा स्नान के बाद भक्तों ने शिवलिंग में जलाभिषेक किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed