फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   On each side , have shown the charm of

हर तरफ नजर आ रही हैं रमजान की रौनक

Tue, 14 Jun 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Tue, 14 Jun 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
On each side , have shown the charm of
लाला बाजार में रोजा इफ्तार में हिस्सा लेते लोग - फोटो : अमर उजाला

फतेहपुर। रमजान के पहले अशरे के सात रोजे खत्म हो गए हैं। रमजान की रौनकें इस वक्त शबाब पर हैं। हर तरफ इबादतों का दौर चल रहा है। शहर में लाला बाजार में सबसे ज्यादा चहल-पहल है। यहां पर तो देर रात तक लोग जमा रहते हैं। तरावीह की नमाज के बाद लोगों की भीड़ चाय की दुकानों पर लगती है। धीरे-धीरे रमजान के साथ ईद की भी खरीदारी शुरू हो गई है।

विज्ञापन


मुकद्दस रमजान में हर मुसलमान अल्लाह की इबादत में खोया है। शाम को लाला बाजार में इफ्तारी के लिए फल और सामग्री खरीदने के लिए रोजेदारों की भीड़ लगी रहती है। दालालान की मस्जिद में तो मेले जैसा माहौल है। बड़ी संख्या में रोजेदार मस्जिद में इफ्तार भी करते हैं। इतना ही नहीं दुकानों में भी हिंदू और मुस्लिम मिलकर इफ्तार कर रहे है। लालाबाजार, बाकरगंज, मुस्लिम चौक, पीलू तले, आबूनगर, पीरनपुर, अरबपुर, पनी जैसे मुस्लिम बहुल मोहल्लों में रौनक छाई हुई है। रमजान में साहिबे हैसियत मुसलमान जकात निकलते हैं। जकात पर भी गरीबों का हक है। इसके साथ फितरा भी निकाला जा रहा है।
विज्ञापन


फितरा परिवार के हर व्यक्ति पर फर्ज है। चाहे वह बालिग हो या नाबालिग। जकात और फितरे की रकम मुस्तहक को ही देनी चाहिए। इस्लाम में जकात का अपना महत्व बताया गया है। कहा गया कि कमाई का ढाई प्रतिशत जकात निकालने वाले के माल और कारोबार में तेजी से बरकत होती है। काजी ए शहर कारी फरीदउद्दीन कादरी कहते हैं कि तरावीह और नमाज पढ़ने से बार-बार अल्लाह का जिक्र होने से इंसान की रूह पाक साफ हो जाती है। यह महीना गलतियां सुधार कर नेकी की राह चलने का है। शादीपुर में रहने वाले हाफिज मोहसिन कहते हैं कि अल्लाह के करीब ले जाने का यह महीना है। अल्लाह अपने बंदों पर हमेशा रहम करता है। उनकी तरक्की की मंजिल दिखाता है। इस खास महीने को जाया नहीं जाने दिया चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed