फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   On closing the accounts branch manager suspended

खाते बंद करने पर शाखा प्रबंधक निलंबित

Fri, 17 Feb 2017 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Fri, 17 Feb 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
On closing the accounts branch manager suspended
कोआपरेटिव बैंक में बोर्ड की बैठक करते चेयरमैन जगदीश सिंह व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक में बोर्ड की बैठक हुई, जिसमें उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिए रणनीति तैयार की गई। इस दौरान बैंक की गाइड लाइन का पालन किए बिना 550 खाते बंद करने पर चेयरमैन शाखा प्रबंधक को सस्पेंड कर दिया गया। यह कार्रवाई डिप्टी रजिस्ट्रार इलाहाबाद के निर्देश पर की गई है।
विज्ञापन



गुरुवार को बैठक चेयरमैन जगदीश सिंह उर्फ जालिम सिंह की अध्यक्षता में हुई। चेयरमैन ने बताया कि एक वर्ष पहले बहुआ शाखा में आनंद कुमार ब्रांच मैनेजर थे। इस दौरान उन्होंने बिना केवाईसी (आईडी संबंधी कागजात) जमा कराए 550 खाते बंद कर दिए थे।
विज्ञापन



इस पर डिप्टी रजिस्ट्रार इलाहाबाद मंडल ने जांच कराई और शाखा प्रबंधक को निलंबित करने के निर्देश दिए थे। इस पर प्रबंधक आनंद कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। आनंद कुमार वर्तमान समय में जोनिहां शाखा में तैनात हैं। बैठक में सभी शाखाओं में कंप्यूटराइजेशन तेज करने पर जोर दिया गया। बैठक में सचिव दिनेश सिंह, महेश द्विवेदी, सत्यजीत सिंह, गरीब दास, शकीना बानो, कयामुल हसन सुभाष सिंह एवं नाबार्ड के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed