फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Oh brother tomorrow, today only papers will be deposited.

Fatehpur News: ओ भाई कल आना, आज केवल कागज जमा होंगे....

Sat, 19 Jul 2025 12:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Oh brother tomorrow, today only papers will be deposited.
फतेहपुर। बिजली उपभोक्ताओं के लिए 17 से 19 जुलाई तक चल रहे मेगा सुधार कैंप के दूसरे दिन अव्यवस्थाएं हावी रहीं। शहर सहित दोनों उपखंडों बिंदकी व खागा में लगे कैंपों में बड़ी संख्या में लोग अपने बिजली बिलों, गलत रीडिंग, पुराने मीटर व नाम सुधार जैसे मामलों को लेकर पहुंचे, लेकिन दिनभर सिर्फ कागजी खानापूर्ति ही होती रही। कई उपभोक्ता सुबह से लाइन में लगे रहे, लेकिन उन्हें सिर्फ दस्तावेज भरवाकर कल आने की बात कह दी गई। इस दौरान बिजली निगम के कर्मचारी भी सही दिशा-निर्देश नहीं दे सके। इससे उपभोक्ताओं में नाराजगी दिखी।
विज्ञापन

चुरयानी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बिल सुधार के लिए ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी। उन्हें चुरयानी उपकेंद्र से बुलेट चौराहा स्थित कैंप भेजा गया। यहां से उन्हें दोबारा चुरयानी उपकेंद्र लौटा दिया गया। यह भ्रम और भागदौड़ उपभोक्ताओं के लिए भारी रही। यहां न तो स्टाफ की संख्या पर्याप्त थी, न ही शिकायतों को सुलझाने की कोई स्पष्ट प्रक्रिया मिली। उपकेंद्र बिल सुधार के पहुंचे उपभोक्ताओं ने बताया कि कागजों की फोटोकापी करवा कर और सीढि़यों से ऊपर नीचे करके थक चुके हैं, लेकिन अभी तक समुचित समाधान नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed