फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Office shine, the pile of dirt

दफ्तर चमका रहे, शहर में गंदगी के ढेर

Sat, 16 Apr 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Sat, 16 Apr 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Office shine, the pile of dirt
तहसील के पास सड़क में फैली पड़ी गंदगी - फोटो : अमर उजाला

नगर पालिका परिषद ने इन दिनों शहर की सफाई व्यवस्था से किनारा कर लिया है। उसे तो डीएम के 18 अप्रैल के निरीक्षण के लिए अपने दफ्तर व परिसर चमकाने की पड़ी है। ज्यादातर सफाई कर्मचारी इसी काम में लगे हैं लिहाजा शहर गंदगी से पटा पड़ा है। कूड़े का उठान न होने से कई जगह सड़ांध से लोगों का आवागमन दुश्वार है।

विज्ञापन


डीएम राजीव रौतेला ने जब से नगर पालिका के निरीक्षण की तारीख घोषित की है तब से नगर पालिका नागरिक सुविधाओं से दूर हो गया है। अफसरों, कर्मचारियों दोनों का ध्यान शहर की सफाई व्यवस्था से हटकर कार्यालय की व्यवस्था पर केंद्रित हो गया है। ज्यादातर सफाई कर्मचारी कार्यालय या फिर जलकल परिसर में लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन


ऐसे में शहर में कई जगह कूड़े डंप हो रहे हैं। केवल रामनवमी की शोभा यात्रा निकलने वाले मार्गों की ही सफाई पिछले दो दिनों में की गई। इसके अलावा कहां पर कितने दिन से कूड़े का उठान नहीं किया गया है। इससे किसी अधिकारी का लेना देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरानी तहसील के पास जीटी रोड पर होटलों और चाय-पान की दुकानों से निकलने वाला कूड़ा-कचरा कई दिन से नहीं उठाया गया है। खाने-पीने की वस्तुओं की सड़ांध के कारण यहां से लोग नाक व मुंह पर रुमाल रखकर निकलने को मजबूर हैं। यही स्थिति सिविल लाइंस मोहल्ले की है। यहां पर सड़क पटरी पर बड़ी तादाद में कई दिन से कूड़ा डंप है।

सादीपुर मोहल्ले में प्लेवे स्कूल के पास, बिंदकी बस स्टॉप के पास, पीलूतले चौराहे के पास, वर्मा चौराहे पर गंदगी डंप है। सफाई कर्मचारियों के न आने के कारण गंगानगर, अंबेडकर नगर मोहल्ले की नालियों कीचड़ से लबालब हो गई हैं। गंदा पानी उफनकर सीसी सड़क पर फैल रहा है। इन क्षेत्रों में संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका प्रबल हो गई है।


सफाई निरीक्षक आबिद अली ने बताया कि कोई भी सफाई कर्मचारी नगर पालिका में हो रहे निर्माण कार्य में नहीं लगा है। अगर किसी मोहल्ले में सफाई नहीं हो रही है, तो लोग उनके मोबाइल नंबर 8896233160 पर शिकायत करें। संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हर मोहल्ले के चिह्नित स्थान पर डंप कूड़े का उठान हर दूसरे दिन कराया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed