{"_id":"63f3c97be60f2719c30ce3ee","slug":"now-the-mobile-teams-will-monitor-the-examination-centers-till-9-pm-fatehpur-news-c-12-1-88768-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: अब सचल दल परीक्षा केंद्रों की रात नौ बजे तक करेंगे निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर: अब सचल दल परीक्षा केंद्रों की रात नौ बजे तक करेंगे निगरानी
Tue, 21 Feb 2023 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Tue, 21 Feb 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। बोर्ड परीक्षा प्रश्न पत्रों की 24 घंटे निगरानी होगी। दूसरी पाली की परीक्षा समाप्ति के बाद शाम सात बजे से रात नौ बजे तक प्रत्येक सचल दल को अपने रूट के सात परीक्षा केंद्रों के स्ट्रांग रूम के सामने खड़े होकर सेल्फी कर फोटो जिले में स्थित परीक्षा विभाग को भेजना होगी। परीक्षा विभाग इसकी रिपोर्ट तैयार कर रात 11 बजे तक सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेजेगा। इसके साथ ही मॉनीटरिंग सेल 24 घंटे चालू रहेगा। रात में परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए शिक्षक और लिपिक मिलाकर कुल 28 कर्मचारियों की तत्काल प्रभाव के नियुक्ति कर दी गई है।
जिले में सात सचल गठित हैं। इनमें एक आरक्षित है। छह सचल दल क्रियाशील रहते हैं। अब सप्ताह के पूरे सात दिन सचल दल प्रभारी और सदस्य शाम सात बजे से रात नौ बजे के बीच सात परीक्षा केंद्रों के स्ट्रांग रूम की निगरानी करेंगे। महिला सदस्यों को छोड़कर सचल दल के सदस्य स्ट्रांग रूम के बाहर खड़े होकर सेल्फी लेंगे। यह फोटो परीक्षा विभाग को भेजनी होगी। यह आदेश अवकाश के दिन भी प्रभावी रहेगा। इसके अलावा पूरी रात परीक्षा केंद्रों के स्ट्रांग रूम की निगरानी मॉनीटरिंग सेल से होगी। रात में ड्यूटी के लिए 14 शिक्षक और 14 लिपिकों की ड्यूटी लगा दी गई है। इन सभी ने तत्काल प्रभाव से कार्यभार संभाल लिया है। एक कंप्यूटर से 10 परीक्षा केंद्रों की पूरी रात निगरानी करेंगे। डीआईओएस राजेश कुमार शाही का कहना है कि सचिव माध्यमिक का आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावी कर दिया गया है।
मुस्तफापुर परीक्षा केंद्र की सुरक्षा एक होमगार्ड के भरोसे
फतेहपुर। सहायक सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद अंशिका यादव ने सोमवार को पहली पाली की परीक्षा में पांच केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में सुखनंदन सुखरानी इंटर कालेज मुस्तफापुर परीक्षा केंद्र में सुरक्षा के नाम पर सिर्फ एक होमगार्ड तैनात मिला। सहायक सचिव ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हुसैनगंज, पीसीपी इंटर कॉलेज हुसैनगंज, मदर टेरेसा इंटर कॉलेज हुसैनगंज, लालबहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज पूरेमीतन, सुखनंदन सुखरानी इंटर कॉलेज मुस्तफापुर की परीक्षा का हाल जाना। मुस्तफापुर परीक्षा केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था पर असंतोष जाहिर किया। दूसरी पाली की परीक्षा का मॉनीटरिंग सेल से जायजा लिया।
विज्ञापन
..........................