फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Now government secondary schools will be rejuvenated

Fatehpur News: अब राजकीय माध्यमिक स्कूलों का होगा कायाकल्प

Tue, 13 Jun 2023 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Now government secondary schools will be rejuvenated
फतेहपुर। बेसिक के बाद अब राजकीय माध्यमिक स्कूलों में कायाकल्प योजना लागू की गई है। टायलीकरण से लेकर टूटफूट मरम्मत, रंगाई पुताई, पेयजल व्यवस्था से राजकीय स्कूल संतृप्त होंगे।
विज्ञापन

जिले में 51 राजकीय माध्यमिक विद्यालय हैं। इनमें सात पुराने राजकीय इंटर कालेज हैं, जबकि 31 राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हैं। इनके अलावा छह पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कालेज और एक समाज कल्याण विभाग से संचालित राजकीय माध्यमिक विद्यालय है। यह सभी सुंदरीकरण से वंचित हैं। इनके सुंदरीकरण के लिए शासन ने कायाकल्प योजना लागू की है।
विज्ञापन

शासन ने परिषदीय स्कूलों का कायाकल्प कराने के बाद अब राजकीय माध्यमिक स्कूलों में कायाकल्प योजना लागू की है। इस योजना के तरह स्कूलों में शत प्रतिशत टायलीकरण, वॉसबेसिन, शुद्ध पेयजल व्यवस्था, बालक बालिका अलग-अलग शौचालय, टूट फूट मरम्मत, रंगाई पुताई आदि का काम होगा। 31 मार्च 2024 तक सभी राजकीय माध्यमिक स्कूलों का कायाकल्प कराने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि कायाकल्प योजना लागू होने से जिले के सभी राजकीय माध्यमिक स्कूलों का सुंदरीकरण हो जाएगा। सुंदरीकरण होने से स्कूलों में पठन पाठन का माहौल बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed