{"_id":"5929c5444f1c1b4b52535c03","slug":"now-for-rs-15-khatoni-will-get","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 15 रुपये में मिलेगी खतौनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 15 रुपये में मिलेगी खतौनी
फतेहपुर
Updated Sat, 27 May 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
नई तहसील का निरीक्षण करते डीएम मदनपाल आर्य।
- फोटो : अमर उजाला
डीएम मदनपाल आर्य ने खतौनी शुल्क में किसानों को पांच रुपये की राहत दी है। अब हर खतौनी पर बीस रुपये की बजाय 15 रुपये किसानों को देने होंगे। डीएम ने नई तहसील के औचक निरीक्षण में संबंधित लिपिक को अधिक वसूली करने पर फटकार भी लगाई। तहसील कार्यालय में गंदगी पर उन्होंने नाराजगी जताई।
डीएम के औचक निरीक्षण से तहसील में हड़कंप मच गया। शनिवार को डीएम के पहुंचते ही इधर-उधर घूम रहे कर्मचारी भागते हुए अपने कक्षों में पहुंचे। डीएम ने सबसे पहले तहसीलदार कोर्ट, कंप्यूटर कक्ष, नजारत, एसडीएम कोर्ट, चकबंदी कोर्ट, विनियमित क्षेत्र, अभिलेखागार, रजिस्ट्रार कानूनगो, संग्रह अनुभाग का निरीक्षण किया।
कार्यालय में जगह-जगह गंदगी देख डीएम नाराज हो उठे। उन्होंने तहसीलदार को कड़ी चेतावनी दी। डीएम ने कहा कि दोबारा निरीक्षण में गंदगी मिलने पर खैर नहीं होगी। अनुपस्थित सीओ चकबंदी को भी चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि कार्यालय में एक रजिस्टर बनाया जाए, इसमें कार्यालय छोड़ने का कारण दर्ज किया जाए। डीएम के साथ एसडीएम सदर अभिवन रंजन श्रीवास्तव, तहसीलदार जेपी पांडेय, सूचना अधिकारी वीएन पांडेय मौजूद रहे।