फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Now family ID card will be made for every family

फतेहपुर: अब हर परिवार का बनेगा फैमिली आईडी कार्ड

Wed, 15 Feb 2023 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Wed, 15 Feb 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Now family ID card will be made for every family
फतेहपुर/बिंदकी। सभी परिवारों का एक परिवार-एक पहचान के तहत फैमिली आईडी कार्ड बनाया जाएगा। राशन कार्ड धारकों का कार्ड नंबर ही फैमिली आईडी कार्ड में परिवर्तित हो जाएगा। वहीं, बगैर राशन कार्ड धारकों को अपना आवेदन ऑनलाइन कॉमन सर्विस सेंटर से कराना होगा।
विज्ञापन

शासन की ओर से प्रत्येक परिवार का फैमिली आईडी कार्ड बनाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत जनपद में सभी परिवारों के फैमिली आई कार्ड बनाए जाने हैं। राशन कार्ड धारकों को फैमिली आई कार्ड बनवाने के लिए अलग से आवेदन नहीं करना होगा। राशन कार्डों को फैमिली आईडी कार्ड में परिवर्तित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिन परिवारों के राशन कार्ड नहीं बने हैं। उनको ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने पर आवेदक का 15 अंकों का आवेदन नंबर प्राप्त होगा। इसको पूर्ण करने के उपरांत 12 अंकों का फैमिली आईडी कार्ड जारी हो जाएगा। आवेदन में परिवार के सभी सदस्यों को आधार कार्ड लगाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस स्थान पर जो रह रहा है, उसका वहीं से फैमिली आईडी कार्ड बनेगा। आवेदन के पश्चात भौतिक रूप से सत्यापन कराया जाएगा। इन सभी आधार पर अलग-अलग ओटीपी आएगा। उसे आवेदन में दर्ज कराना होगा। निकाय क्षेत्रों में नगर पालिका ईओ अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के माध्यम से आवेदन का सत्यापन कराएंगे। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में खंड विकास अधिकारी संबंधित गांव के सचिव के माध्यम से आवेदन का सत्यापन कराएंगे। फैमिली आईडी कार्ड बनाने की सूचना एसएमएस के माध्यम से परिवार के सदस्य के मोबाइल नंबर पर दी जाएगी। जिला पूर्ति अधिकारी अभय सिंह ने बताया कि फैमिली आईडी कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
जिले में राशन कार्ड धारकों की स्थिति
कुल राशन कार्ड धारक-- 500693
पात्र गृहस्थी कार्ड धारक-- 463906
अंत्योदय कार्ड धारक-- 36787
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed