फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   now electric meters inside rooms to be shifted at open place

कमरों में लगे विद्युत मीटर शिफ्ट होंगे, जल्द शुरू होगा अभियान

Fri, 09 Jan 2015 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Fri, 09 Jan 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
now electric meters inside rooms to be shifted at open place

जल्द ही कमरों में लगे विद्युत मीटर बरामदे व घर, मकान की बाहरी दीवार पर शिफ्ट किए जाएंगे। विद्युत विभाग के विशेष अभियान के तहत यह कार्य होगा। बिजली चोरी व अवैध कनेक्शनों के खिलाफ विभाग जिले में 12 से 28 फरवरी तक वृहद अभियान चलाएगा।

विज्ञापन


अभियान के तहत अवैध कनेक्शन काटे जाने, नए कनेक्शन देने, मीटर बदलाने समेत तत्काल भुगतान की सुविधा भी मिलेगी। गुरुवार को जिलाधिकारी राकेश कुमार, एसपी विनोद कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता रत्नेश कुमार ने प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी।
विज्ञापन

 इस अभियान को तीन चरणों में बांटा गया है। पहला चरण 12 जनवरी से 19 जनवरी तक चलेगा। इसमें एपीडीआरपी योजना के तहत फतेहपुर और बिंदकी में लाइन लॉस कम कराने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए मीटर लगवाए जाएंगे और कनेक्शन दिए जाएंगे। यह मौका उपभोक्ताओं के लिए होगा, कि वह पहले सप्ताह अपने कनेक्श न लें। 20 से 21 जनवरी के बीच ब्लाक स्तर पर शिविर लगाए जाएंगे।

इसमें उपभोक्ताओं के कनेक् शन के विनियमीकरण का काम होगा। इसमें नगर पालिका व विद्युत विभाग के कर्मचारी सहयोग करेंगे। ब्लाक स्तर पर बीडीओ और नगर पंचायत स्तर पर इन शिविरों की निगरानी एसडीएम करेंगे।

तीसरा व अंतिम चरण 22 से 28 फरवरी तक गांवों में चलेगा। इस अंतिम चरण में कटियाबाजों और बिजली का नुकसान कर रहे लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई होगी।


डीएम ने बताया कि इस बार अभियान में घरों के भीतर कमरों के बीच लगे मीटरों को बाहर लगवाया जाएगा। बरामदे में लगे मीटरों की जांच में आसानी होती है।

इनसेट
नया कनेक्शन चाहिए तो
नया कनेक् शन चाहने वालों के लिए यह बेहतर मौका है। शिविर में एक किलोवाट का कनेक् शन पाने के लिए 1800 रुपये और दो किलोवाट का कनेक् शन पाने के लिए 2400 रुपये देने होंगे। इसमें मीटर की रकम शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed