{"_id":"5925e32f4f1c1bc6435363a0","slug":"notice-to-three-including-dpro","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीपीआरओ समेत तीन को नोटिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीपीआरओ समेत तीन को नोटिस
अमर उजाला फतेहपुर
Updated Thu, 25 May 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
हाजीपुर गंग के नयापुरवा का निरीक्षण करती सीडीओ
- फोटो : fathepur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फतेहपुर।
तेलियानी विकास खंड के हाजीपुर गंग के मजरा नयापुरवा का बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) सी इंदुमति ने निरीक्षण किया। निरीक्षण में शौचालयों का निर्माण मानक विहीन मिलने पर डीपीआरओ अजय आनंद सरोज, पंचायत सचिव धर्मेंद्र और ग्राम प्रधान मीनू देवी को नोटिस जारी की गई है। निगरानी समिति का काम सराहनीय रहा।
सीडीओ ने सुबह सात बजे नयापुरवा पहुंचीं।
खुले में शौच के लिए जाने वाले लोगाें को जागरूक किया। फिर गांव में जाकर शौचालयों की गुणवत्ता देखी। शौचालयों का निर्माण मानक विहीन रहा। यह देख कर उन्होंने ग्राम प्रधान मीनू देवी व पंचायत सचिव धर्मेंद्र को फटकार लगाई। कुछ शौचालयों में गंदगी पाई।
ग्रामीणों को स्वच्छता अभियान के तहत जागरूक किया। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि शासन की मंशानुसार दिसंबर 2017 तक पूरे जिले को शौच मुक्त करने का लक्ष्य है। आप लोग यह संकल्प ले कि खुले में शौच करने नहीं जाएंगे। खुले में शौच करने से संक्रामक बीमारियां फैलती हैं। इससे मच्छर और मक्खियों का प्रकोप भी बढ़ता है। वहीं मक्खियां घर में भोजन व अन्य सामान पर बैठती हैं। इस मौके पर खंड प्रेरक ओम नरायन, सहायक विकास अधिकारी मौजूद रहे।