फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Notice to the principal, secretary and administrators, instructions for recovery

प्रधान, सचिव और प्रशासकों को नोटिस, रिकवरी के निर्देश

Tue, 05 Jul 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Notice to the principal, secretary and administrators, instructions for recovery
फतेहपुर। स्कूलों में बेंच लगाने में अधिक भुगतान करने वाली 14 ग्राम पंचायतों का मामला सामने आया है। डीपीआरओ ने भुगतान करने वाले प्रशासक, प्रधान व पंचायत सचिवों को नोटिस दिया है। सही जवाब न देने पर रिकवरी के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

डीपीआरओ उपेंद्र राज सिंह ने बताया कि विजयीपुर ब्लाक के संग्रामपुर प्रधान जयचंद्र, सचिव शिवनंदन से 15 हजार रिकवरी कराई जानी है। टेनी ग्राम पंचायत में रामखेलावन प्रधान, हेमंत सचिव को 97600 रुपये की नोटिस दी गई है। खासमऊ के अनिल प्रधान, सचिव सुमित सिंह को 37500 रुपये की नोटिस, खखरेरू प्रधान शबीना खान, सचिव लवलेश मिश्रा, पूर्व प्रधान अनवरी व पूर्व सचिव विकास कसौंधन को एक लाख 27500 रुपये की नोटिस जारी की गई है।
विज्ञापन

कूरा प्रधान शिवसिंह, सचिव शिवनंदन और प्रशासक सत्यप्रकाश त्रिपाठी एडीओ को 89500 रुपये, खेमखरनपुर बसई में सचिव हेमंत सिंह, प्रशासक एडीओ सत्यप्रकाश त्रिपाठी को 32500 रुपये की नोटिस दी गई है। भिटौरा ब्लाक के ओसापुर ग्राम पंचायत में सचिव नरेश, प्रधान शिवप्रकाश, प्रशासक अशोक कुमार को एक लाख 33 हजार 500 रुपये की नोटिस जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरैला ग्राम पंचायत प्रधान अंजू देवी, सचिव अंकिता सिंह को 80960 रुपये की नोटिस दी गई है। डीपीआरओ ने बताया कि बड़ागांव प्रधान मंजू देवी, सचिव अंकिता सिंह को 43440 रुपये की नोटिस दी गई है। खजुहा ब्लाक के मंडरांव ग्राम पंचायत में प्रधान सविता देवी, सचिव विक्रम पाल को तीन लाख 50 हजार रुपये, हथगाम ब्लाक के अकबरपुर चोराईं प्रधान मोहम्मद खतीब, सचिव अर्पित श्रीवास्तव को 21720 रुपये कुर्सी मेज में फर्जी भुगतान कराने की नोटिस दी गई है।

हथगाम ब्लाक के गौरी ग्राम पंचायत प्रधान रजनीश ईश्वर व पंचायत सचिव प्रशांत को 38010 रुपये फर्जी भुगतान कराने का मामला सामने आया है। कसेरुवा ग्राम पंचायत के प्रधान रामकृपाल, सचिव प्रशांत ने 38010 रुपये की नोटिस दी गई है। घोरवां ग्राम पंचायत के प्रधान भैरवलाल व सचिव प्रशांत ने 80600 रुपये बेंच के नाम पर भुगतान कराया है। डीपीआरओ ने बताया कि इन प्रधान, सचिव और प्रशासकों को नोटिस दी गई है। समय पर जवाब नहीं दिया गया तो रिकवरी की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed