Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   300-year-old Pasi Baba temple being renovated at a cost of one crore

Fatehpur News: एक करोड़ से संवर रहा 300 साल पुराना पासी बाबा मंदिर

Fri, 13 Nov 2026 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
300-year-old Pasi Baba temple being renovated at a cost of one crore
फोटो-30-फतेहपुर: जहानाबाद स्थित पासी बाबा मंदिर में काम करते मजदूर। स्रोत: सूचना विभाग
फतेहपुर/लखनऊ। जिले के जहानाबाद स्थित करीब 300 साल पुराने पासी बाबा मंदिर की सूरत बदलने जा रही है। करीब एक करोड़ रुपये से मंदिर परिसर का कायाकल्प कराया जा रहा है। 90 फीसदी से अधिक काम पूरा हो चुका है। नवंबर के अंत तक निर्माण पूरा होने की उम्मीद है। इससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

पर्यटन विभाग मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के विश्राम के लिए यात्री शेड, आवागमन के लिए इंटरलॉकिंग रास्ते, दिशा-सूचक बोर्ड और स्वच्छता की व्यवस्था विकसित कर रहा है। इससे श्रद्धालुओं को ठहरने और परिसर में आने-जाने में सहूलियत होगी।
विज्ञापन

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार कम चर्चित, लेकिन धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व वाले स्थलों को पर्यटन मानचित्र पर पहचान दिलाने में जुटी है। ऐसे स्थलों के विकास से श्रद्धालुओं को सुविधाएं मिलने के साथ स्थानीय कारोबारियों, कारीगरों और सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि पासी बाबा मंदिर करीब 300 साल पुराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां प्रदेश के अलावा दूसरे राज्यों से भी श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। मंदिर परिसर में स्थित पवित्र सरोवर का विशेष धार्मिक महत्व है। श्रद्धालुओं की मान्यता है कि इसके जल में स्नान करने से कुष्ठ सहित अन्य बीमारियों में राहत मिलती है।
मंदिर में बुद्ध पूर्णिमा पर लगने वाले मेले में विभिन्न जिलों से करीब 50 हजार श्रद्धालु पहुंचते हैं। विकास कार्य पूरे होने से मेले में आने वाले लोगों को भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इससे मंदिर की पहचान और विस्तार पाएगी।



ग्रामीण क्षेत्रों के प्राचीन धार्मिक स्थलों का विकास प्रदेश के पर्यटन मानचित्र का विस्तार करने में महत्वपूर्ण है। ऐसे स्थलों की बुनियादी सुविधाएं बेहतर बनाने के साथ उनकी सांस्कृतिक पहचान और स्थानीय स्वरूप को संरक्षित रखना भी जरूरी है।

- अमृत अभिजात, अपर मुख्य सचिव, पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग

पासी बाबा मंदिर जिले की प्राचीन धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों में शामिल है। पर्यटन विभाग की ओर से कराए जा रहे विकास कार्यों से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। निर्माण कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने के लिए संबंधित विभागों से समन्वय किया जा रहा है।
- विनय पांडेय, एडीएम।

फोटो-30-फतेहपुर: जहानाबाद स्थित पासी बाबा मंदिर में काम करते मजदूर। स्रोत: सूचना विभाग

फोटो-30-फतेहपुर: जहानाबाद स्थित पासी बाबा मंदिर में काम करते मजदूर। स्रोत: सूचना विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed