{"_id":"6af60ed02604f82558018264","slug":"farmer-subjected-to-a-life-threatening-attack-for-opposing-illegal-mining-fatehpur-news-c-217-1-bnd1018-166248-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: अवैध खनन के विरोध पर किसान पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: अवैध खनन के विरोध पर किसान पर जानलेवा हमला
विज्ञापन
फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सीर इब्राहमीपुर गांव के किसान बच्छराज सिंह ने अवैध खनन के विरोध पर दो बार जानलेवा हमले का आरोप लगाया। उन्होंने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई, परिवार की सुरक्षा व अवैध संपत्तियों की जांच की मांग की।
किसान ने बताया कि एक अगस्त की रात खेत में पानी लगाते समय श्यामसुंदर सिंह और शेष बहादुर सिंह ने फायरिंग की थी। जेसीबी पकड़े जाने की आशंका में फायरिंग हुई, जिसकी प्राथमिकी दर्ज है।
तीन नवंबर को बच्छराज सिंह अपने साले लल्लू के साथ खेतों की ओर जा रहे थे। आरोप है कि थरी ग्रामसभा क्षेत्र में शिवम सिंह, अरविंद, छैला और देवनाथ पासवान ने उन पर हमला कर दिया। इससे वे चोटिल हुए। इसकी भी प्राथमिकी दर्ज है। बच्छराज सिंह ने दोनों हमलों के पीछे श्यामसुंदर सिंह, शेष बहादुर सिंह और रविंद्र प्रताप सिंह की साजिश बताई।