फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Not too serious on epidemic, report on two supervisors

कोरोना वायरस से मिलकर लड़नी है जंग

Thu, 19 Mar 2020 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Not too serious on epidemic, report on two supervisors
फतेहपुर। जानलेवा कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पुरुष और महिला सदर अस्पताल में गंभीरता नहीं बरती जा रही है। मंगलवार को डीएम संजीव सिंह को निरीक्षण में खामियां मिली थीं। व्यवस्था की देखरेख करने वाली कंपनियों के सुपरवाइजरों पर लापरवाही बरतने में महामारी अधिनियम के तहत कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भी भेजी गई है। साथ ही डीएम की ओर से दोनों अस्पतालों के अधीक्षकों से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल की सीएमएस (मुख्य चिकित्साधीक्षक) डा. रेखारानी की ओर से आल सर्विसेज ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड के सुपरवाइजर विक्रम के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उधर, जिला पुरुष अस्पताल के सीएमएस डा. प्रभाकर की तरफ से बिलीव साल्यूशन सर्विसेज प्राइवेट लिमटेड जेड-1 न्यू पालम विहार गुरुग्राम हरियाणा के सुपरवाइजर गोकरन सिंह पर रिपोर्ट कराई गई है। सुपरवाइजरों पर आरोप है कि जनहित में महामारी अधिनियम के नियमों का उल्लंघन किया गया है। कोविड-19 के संक्रमण से बचाव की तैयारियों की जिम्मेदारी सुपरवाइजरों को थी। इन लोगों ने मानक के अनुरूप काम नहीं किया। मामले में मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन यूपी, डीएम, सीएमओ और संबंधित कंपनी के अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई है। बता दें कि डीएम संजीव सिंह ने महामारी से निपटने के लिए बनाए कोरोना वार्ड का मंगलवार को निरीक्षण किया था। साफ-सफाई ठीक नहीं पाई थी। वार्ड में तैनात होने वाले कर्मचारी सुरक्षित ड्रेस कोड में नहीं थे। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि धारा 188 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। आबूनगर चौकी प्रभारी को जांच सौंपी गई है। डीएम संजीव सिंह ने बताया कि कई बार पहले भी अस्पताल प्रशासन को कोरोना वार्ड में इंतजाम दुरुस्त रखने और तैनात होने वाली कर्मचारियों को स्वयं पूरी तरह से दुरुस्त ड्रेस में होने के आदेश दिए गए थे। उसके बाद भी लापरवाही बरती गई। रिपोर्ट दर्ज कराने के अलावा दोनों महिला और पुरुष चिकित्साधीक्षक से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed