{"_id":"5caf8799bdec2214516f5ead","slug":"nomination-return-today-ten-candidates-in-the-field","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन वापसी आज, दस प्रत्याशी मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन वापसी आज, दस प्रत्याशी मैदान में
Thu, 11 Apr 2019 11:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
fatehpur
fatehpur
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 11 Apr 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। चौथे चरण के चुनाव की नामांकन वापसी आज होगी। गुरुवार को एक प्रत्याशी नामांकन वापसी का फार्म लेने जरूर पहुंचा। फिलहाल दस प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। गुरुवार के बाद स्थितियां स्पष्ट हो जाएंगी।
दो अप्रैल को चौथे चरण के मतदान की अधिसूचना जारी हुई थी। जनपद में इसी दिन से नामांकन पत्र मिलना शुरू हो गया था। नौ अप्रैल तक चले नामांकन करने के दौर में कुल 22 प्रत्याशियों ने 31 सेट दाखिल किए थे। इसके बाद बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। इस दौरान जांच में वोटरर्स पार्टी इंटरनेशनल के प्रत्याशी समेत 12 नेताओं के नामांकन रद्द कर दिए गए। इसके बाद से दस प्रत्याशी ही मैदान में बचे हैं। इसमें सपा-बसपा गठबंधन से मनोज अग्रवाल, कांग्रेस से पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद, भाजपा से सांसद मुकेश राजपूत, शिवसेना से लक्ष्मण सिंह, जन शक्ति चेतना पार्टी से विपिन मिश्रा व प्रसपा से कंपिल चेयरमैन उदय पाल सिंह चुनाव मैदान में हैं। इसके अलावा तीन निर्दलीय प्रत्य़ाशी भी मैदान में हैं। शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन वापसी होगी। गुरुवार को सांसद मुकेश राजपूत के बेटे अमित राजपूत ने नामांकन वापसी का फार्म लिया।
शुक्रवार को ही मिलेंगे चिह्न
नामांकन वापस के बाद ही सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह दिए जाते हैं। शुक्रवार को तीन बजे के बाद चिन्ह देने का काम किया जाएगा। गुरुवार को भी कलक्ट्रेट में इसकी तैयारियां चलती रहीं। इस बार 111 नए चिन्ह आए हैं। प्रत्याशियों को कुल 198 चिन्हों में से चुनाव करना है।