फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   No racism evolution lotus blooms

जातिवाद से नहीं विकासवाद से खिलेगा कमल

Wed, 20 Apr 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Wed, 20 Apr 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
No racism evolution lotus blooms
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते अवधेश मिश्रा व अन्य कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जातिवाद, परिवारवाद की राजनीति बहुत हो चुकी, अब विकासवाद के दम पर केंद्र की तरह प्रदेश में कमल खिलेगा। उन्होंने भारत माता की जय बोलना शुरू किया, तो कार्यकर्ताओं ने एक स्वर से जिंदाबाद के नारे लगाकर माहौल और जोशीला बना दिया।

विज्ञापन


ग्राम स्वराज अभियान के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के जनपद आगमन पर भाजपाइयों में उत्साह दिखा। प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में होड़ मच गई। शहर के सिविल लाइन स्थित उत्सव गेस्ट हाउस में स्वागत के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के अंदर जोश भरते हुए मिशन 2017 फतह करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में भाजपा 265 से अधिक सीटों पर चुनाव जीतेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाया जाएगा। सपा और बसपा जातिगत राजनीति करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चलते-चलते पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिस प्रकार 2014 में जनता ने भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाई, उसी प्रकार 2017 में भाजपा की सरकार बनेगी। प्रदेश में पार्टी की सरकार बनने के बाद केंद्र सरकार के खजाने से उत्तम प्रदेश बनाया जाएगा। करीब बीस मिनट के कार्यक्रम के बाद प्रदेश अध्यक्ष बिंदकी के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed