फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   No place left in warehouse, wheat procured sluggish

गोदाम में नहीं बची जगह, गेहूं खरीद हुई सुस्त

Sat, 27 May 2017 12:40 AM IST
फतेहपुर
फतेहपुर Updated Sat, 27 May 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
No place left in warehouse, wheat procured sluggish
गेहूं खरीद में लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश - फोटो : अमर उजाला
क्रय केंद्रों पर खरीदे गए गेहूं से गोदाम फुल होने की कगार पर पहुंच गए हैं। इससे अधिकतर क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद सुस्त पड़ गई है। कई केंद्रों पर दिन भर में एक दाना की भी खरीद नहीं हो रही है। इससे किसानों की परेशानी बढ़ गई है। जिले के 60 खरीद केंद्रों में करीब दो लाख 20 हजार क्विंटल गेहूं खुले आसमान के नीचे लगा है।  
विज्ञापन


 शासन ने पिछले साल की अपेक्षा इस बार गेहूं खरीद का लक्ष्य दोगुना कर दिया है। अब तक जिले के सभी क्रय केंद्रों पर पांच लाख क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। बिसौली, वेयर हाउस और कानपुर के चंदारी गोदाम फुल होने की कगार पर हैं।
विज्ञापन


इन गोदामों में अब तक दो लाख 80 हजार क्विंटल गेहूं पहुंच गया है। अभी भी जिले के 60 खरीद केंद्रों पर दो लाख 20 हजार क्विंटल गेहूं रखा है। गोदाम में गेहूं डंप होने की वजह से केंद्र प्रभारियों ने खरीद धीमी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवरी, बिसौली, मुरांव, हरिहरगंज और बहरामपुर क्रय केंद्र पर गेहूं की खरीद पूरी तरह से बंद है। इससे यहां के किसान दूर-दराज के क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने की जुगत करने में जुटे हैं। जिला विपणन अधिकारी आरके त्रिपाठी ने बताया कि बिंदकी और खागा मंडी के गोदाम खाली करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही इन गोदामों में गेहूं रखने काम काम शुरू करा दिया जाएगा। इससे खरीदे गए गेहूं को रखने की समस्या खत्म हो जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed