फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   No Namaz in Idgah, only five people in mosques

ईदगाह में नमाज नहीं, मस्जिदों में केवल पांच लोग

Mon, 19 Jul 2021 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
No Namaz in Idgah, only five people in mosques
खागा। 21 जुलाई को मनाई जाने वाली बकरीद को लेकर कोतवाली में एसडीएम खागा की अगुवाई में पीस कमेटी की बैठक हुई। एसडीएम ने बताया कि ईदगाह में नमाज नहीं अदा की जाएगी। मस्जिदों में पहले की तरह पांच लोग ही नमाज के लिए जा सकेंगे। अन्य व्यक्ति घरों में ही नमाज अदा करेंगे। मस्जिद में 50 नमाजियों की मौजूदगी पर उन्होंने शासनादेश आने के बाद ही विचार करने की बात कही है।
विज्ञापन

एसडीएम खागा आशीष कुमार रविवार की शाम कोतवाली पहुंचे। यहां पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग बैठक में शामिल हुए। एसडीएम द्वारा बताया गया कि 21 जुलाई को बकरीद की नमाज सभी व्यक्ति अपने घर में अदा करेंगे।
विज्ञापन

खागा में छह मस्जिद हैं, इसमें नूरी मस्जिद बस स्टैंड, जामा मस्जिद सर्राफा गली, चौक सराय की मस्जिद, ब्राम्हण टोला की मस्जिद, जज साहब का हाता मस्जिद व धूमनगंज मस्जिद में केवल पांच-पांच लोग नमाज के लिए जा सकते हैं। इस दौरान हर व्यक्ति को कोविड नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। इस दौरान छह मस्जिदों के इमाम द्वारा कहा गया कि मस्जिद में 50 नमाजी जाने की बात पता चली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब एसडीएम ने कहा कि अभी तक शासनादेश नहीं आया है। अगर शासन के निर्देश आते हैं तो उसका अनुपालन कराया जाएगा और समय पर हर व्यक्ति तक इस छूट की सूचना भी पहुंचा दी जाएगी। इस मौके पर इंस्पेक्टर खागा संतोष शर्मा, एसएसआई बृजेश यादव, मझिलगांव चौकी प्रभारी अश्विनी सिंह, अनिरुद्ध दुबे, कस्बा इंचार्ज खागा सुजीत सिंह, ब्राम्हण टोला सभासद सलीम शेख व कस्बे और ग्रामीण इलाके के लोग मौजूद रहे।

बैठक में छाया रहा बिजली का मुद्दा
मुस्लिम समाज के लोगों ने एसडीएम के सामने बिजली संबंधी शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि कस्बे और ग्रामीण इलाकों में कटौती की जा रही है।
पर्व को देखते हुए इसमें सुधार कराया जाना चाहिए। एसडीएम आशीष कुमार ने तुरंत एसडीओ खागा से वार्ता कर सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रोस्टर से अधिक बिजली न काटी जाए। इसके साथ ही जो मरम्मत का काम है, वह रोस्टर में ही कराया जाए। नगर पंचायत को भी निर्देशित किया गया कि पर्व को लेकर पूरे कस्बे में सफाई व्यवस्था मजबूत रखी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed