{"_id":"bbefc1528f5d0f59a156286e51a5c82a","slug":"no-action-being-taken-against-overloaded-trucks-og-murang-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौरंग लदे ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौरंग लदे ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Tue, 13 Jan 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन के निर्देश के बाद भी ओवरलोड वाहनों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। ट्रकों की ओवरलोडिंग के खिलाफ चेकिंग अभियान के नाम पर खेल किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग ने जिलाधिकारी से शिकायत कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
ट्रकों की ओवरलोडिंग रोकने के नाम पर अधिकारी खेल कर रहे हैं। पीडब्ल्यूडी की लगातार मांग व डीएम के निर्देश पर दो दिनों तक की गई वाहनों की चेकिंग में भी सिर्फ खानापूर्ति की गई है, जिसमें सैकड़ों वाहनों में से मात्र एक दर्जन वाहनों पर ही कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
पड़ोसी जनपद बांदा, महोबा के गिट्टी क्रेसर व मौरंग घाटों की वजह से ओवर लोड वाहनों की भरमार है। जिले के बार्डर से गुरजी यमुना नदी में करीब आधा दर्जन से अधिक मौरंग घाट चल रहे हैं, जिसमें से सैकड़ों की तादाद में मौरंग से लोड अवैध वाहन चलते हैं।
विज्ञापन
ओवर लोड वाहन शहर के राधा नगर, खागा, बिंदकी तहसीलों के प्रमुख सड़कों से गुजरते हैं। इन ओवर लोड वाहनों से रायबरेली, लखनऊ, प्रतापगढ़, सुल्तापुर, बहराइच और बाराबंकी समेत कई शहरों के लिए मौरंग की सप्लाई की जाती है।
ओवर लोड वाहनों के आवागमन से जनपद के सड़कों की हालत खराब है, जिसके लिए पीडब्ल्यूडी ने कई बाद प्रवर्तन अधिकारी व डीएम से भारी वाहनों में ओवर लोडिंग रोकने की मांग की।
इस पर डीएम ने एआरटीओ प्रवर्तन के साथ प्रशासनिक चेकिंग लगाने के निर्देश दिए, जिसमें वाहनों की चेकिंग के पहले ही आवागमन कम हो गया।
‘ओवर लोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर चेकिंग की जाती है। अवैध व ओवर लोड वाहनों के खिलाफ जुर्माना के साथ वाहन सीज करने की कार्रवाई की जाती है।’- संजय तिवारी, एआरटीओ प्रवर्तन