फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Nkb by 50 thousand over the goods

नकब लगाकर 50 हजार का सामान पार

Tue, 15 Sep 2015 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Tue, 15 Sep 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
Nkb by 50 thousand over the goods

थरियांव थाना क्षेत्र के एकारी गांव में रविवार की रात चोरों ने दीवार में नकब लगाकर करीब पचास हजार का सामान पार कर दिया। परिजन घर के बाहर सो रहे थे। घटना की जानकारी सुबह हो पाई। कुछ सामान घर से दूर खेत पर पड़ा मिला।

विज्ञापन

एकारी गांव निवासी रामशरण लोधी गांव के किनारे मकान बनाकर रहता है। रविवार की रात वह खाना खाकर अपने नलकूप की रखवाली करने चला गया था। घर में मौजूद परिजन खाना खाने के बाद घर के बाहर मैदान में सो गए। रात में अज्ञात चोर पीछे की दीवार में तीन स्थानों पर नकब लगाकर घर में घुस गए और बक्से में रखे पांच हजार नगदी, जेवरात और खाने पीने की सामग्री लेकर चंपत हो गए। सुबह जब परिजन अंदर पहुंचे तो पूरा सामान बिखरा पड़ा मिला। सूचना पर गृहस्वामी घर आया। घर से कुछ दूर खेत पर बक्सा और कपडे़ आदि अन्य सामान बिखरा पड़ा मिला। गृहस्वामी के पुत्र विकास लोधी ने बताया कि कई दिन से घर के पीछे बरगद के पेड़ के नीचे दर्जनभर लोग जुआं खेलते रहे हैं। हो सकता है घटना को उन्हीं लोगों ने अंजाम दिया हो। गृहस्वामी ने हंसवा पुलिस चौकी में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि सूचना मिलने पर छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed