फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   nimonia injection given to child in fatehpur

अब जिले में भी लगेगा निमोनिया का टीका, दवाई भी दी जाएगी

Wed, 12 Aug 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
nimonia injection given to child in fatehpur
फतेहपुर में जिले के बच्चों को निमोनिया का टीका लगेगा। पीसीवी-13 नाम की वैक्सीन इस बीमारी के साथ ही मेनिनजाइटिस और सेप्टीसीमिया की बीमारी से छुटकारा दिलाएगी। वैक्सीन की आपूर्ति राजकीय भंडार से हो चुकी है। 13 अगस्त से 10 सितंबर तक निर्धारित उम्र के 6337 बच्चों को वैक्सीन की डोज दी जाएगी।
विज्ञापन

इस टीकाकरण के साथ-साथ बाल पोषण माह पर भी काम होगा। तुराबली का पुरवा स्थित दफ्तर में सीएमओ सूर्य प्रकाश अग्रवाल ने 13 अगस्त से 10 सितंबर तक चलने वाले पीसीवी-13 वैक्सीन के नियमित टीकाकरण अभियान की जानकारी दी। बताया कि राजकीय भंडार से जिले को 14,200 वैक्सीन मिल चुकी है। सभी वैक्सीन मुफ्त लगेंगी।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि देश में 5 साल से कम की उम्र में मरने वालों बच्चों में 16 प्रतिशत निमोनिया से मरते हैं। इस वैक्सीन से निमोनिया, मेनिनजाइटिस , सेप्टीसीमिया और कान के संक्रमण से बचाव होगा। वैक्सीन बच्चों में न्यूमोकोकस बैक्टीरिया से होने वाली गंभीर बीमारियों से बचाएगी। डेढ़ माह में पहली बार, साढे़ 3 महीने में दूसरी बार और 9 महीने में बूस्टर डोज दिया जाएगा। सीएमओ ने बताया कि यह पूरी तरह से सुरक्षित वैक्सीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैक्सीन लगने के बाद बुखार आ सकता है और इंजेक्शन लगने वाले स्थान पर सूजन आ सकती है, लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने मीडिया से बाल पोषण माह पर भी चर्चा की। बताया कि 13 से 10 सितंबर तक चलने वाले अभियान के साथ 9 महीने से 5 साल तक के 3,35,000 बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी जाएगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसीएमओ डॉ संजय कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर इश्तियाक अहमद. यूनिसेफ से नवीन त्रिपाठी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed