फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Niece-uncle died after being crushed by a dumper

फ्रंट पेज: डंपर से कुचल भांजी-मामा की मौत

Sun, 02 Jul 2023 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sun, 02 Jul 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Niece-uncle died after being crushed by a dumper
डंपर से कुचल भांजी-मामा की मौत
विज्ञापन

- स्कूटी से भांजे, भांजी को छोड़ने जा रहा था मामा
संवाद न्यूज एजेंसी
जहानाबाद। स्कूटी सवार मामा और भांजी को तेज रफ्तार डंपर रौंद दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, स्कूटी में फंसने से भांजा बाल-बाल बचा। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके से शवों को हटाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इससे नाराज परिजनों ने थाने में हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराया।
कानपुर साढ़ थाना क्षेत्र के बौहारा निवासी श्यामू सोनकर (30) स्कूटी से जहानाबाद सीएचसी में भर्ती बहन पूजा को देखने पहुंचा था। सीएचसी में दूसरी बहन जानकी पत्नी प्रेमचंद्र मौजूद थी। प्रेमचंद्र जहानाबाद थाना कस्बा के मोड़ पर रहते हैं। स्कूटी में श्यामू बहनोई प्रेमचंद्र की पुत्री जैस्मीन (9), पुत्र नमन (7) को सीएचसी से उनके घर छोड़ने जा रहा था। मुगलमार्ग हाईवे पर कछेउरा मोड़ के पास स्कूटी सवारों को बकेवर की ओर से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

स्कूटी से श्यामू और जैस्मीन उछलकर रोड पर गिरे। स्कूटी के बीच में नमन फंस गया। मामा और भांजी को डंपर कुचलते हुए भाग निकला। हादसा देखकर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में नमन को मामूली चोट आई। श्यामू और जैस्मीन के क्षत विक्षत शव पुलिस ने पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। सूचना पर परिजन पहुंचे। थाने में शवों को न देखकर हंगामा काटने लगे। पुलिस ने शव देखने लायक स्थित न होने का हवाला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी तरह पुलिस ने लोगों को शांत किया। पुलिस को तलाश में घटनास्थल से कुछ दूरी पर डंपर खड़ा मिला। पुलिस चालक की तलाश में जुटी है। थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार द्विवेदी ने बताया कि हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है।




साइड स्टोरी

- युवक की मौत से पत्नी बदहवास

जहानाबाद। सड़क हादसे में परिवार का इकलौता चिराग बुझने से बचा है। इलाकाई लोग बोले भगवान ने ही नमन को बचाया है, कहीं उसके साथ भी अनहोनी होती तो परिवार का इकलौता चिराग भी बुझ जाता। हादसे के बाद नमन मां के साथ गुमसुम बैठा दिखा। उसके चेहरे में हादसे की दहशत दिख रही है।
जहानाबाद कछेउरा मोड़ हादसे में कानपुर साढ़ थाने के बौहार निवासी श्यामू सोनकर और उसकी भांजी जैस्मीन की मौत हुई। जबकि साथ में मौजूद नमन को मामूली चोट आई। मृतक श्यामू की शादी करीब 10 साल पहले लक्ष्मी देवी के साथ हुई थी। शादी के बाद कोई संतान नहीं है। लक्ष्मी का पति श्यामू ही सहारा था। पति की मौत से लक्ष्मी का हाल बेहाल है।

हादसे की सूचना पर नगर पंचायत अध्यक्ष आबिद हसन मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना प्रदान की। मौके पर पोस्टमार्टम हाउस परिवार को भेजने के लिए काेई वाहन उपलब्ध नहीं दिखा। अध्यक्ष ने दो वाहनों का इंतजाम कराया और परिवारों को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed