{"_id":"66e5fc73eedd36be4709c1b6","slug":"news-breaking-news-fatehpur-news-c-217-1-fth1003-121276-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: महिला वार्ड की सफाई कर भर्ती किए गए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: महिला वार्ड की सफाई कर भर्ती किए गए मरीज
विज्ञापन
फतेहपुर। जिला अस्पताल के महिला वार्ड में लावारिश मरीजों को भर्ती की जगह पर साफ-सफाई कर दी गई है। लावारिस मरीजों को भी वार्ड के बगल में खाली पड़े कमरे में शिफ्ट कर दिया है। इससे पूरे वार्ड में फैली दुर्गंध से निजात और वार्ड में भर्ती मरीजों को राहत मिली है।
अमर उजाला ने 12 सितंबर को जिला अस्पताल के महिला वार्ड में गंदगी की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। मामले का संज्ञान लेते हुए अस्पताल के अधिकारियों ने तत्काल साफ-सफाई के निर्देश दिए थे, जिसके बाद वार्ड की साफ-सफाई कर दी गई है। लावारिश मरीजों को एक अलग कमरे में शिफ्ट कर वार्ड में कई मरीजों को भर्ती भी किया गया है।
साफ-सफाई के बाद वार्ड में फैली दुर्गंध खत्म हो गई है। वार्ड में भर्ती 35 से ज्यादा मरीजों और तीमारदारों ने राहत की सांस ली है। 11 सितंबर की पड़ताल में महिला वार्ड में दो लावारिश महिलाएं भर्ती थीं। वह बेहोशी की हालत में जमीन पर पड़ी थीं। दोनों वहीं मलत्याग कर रही थीं। सफाई न होने से पूरे वार्ड में दुर्गंध फैल गई थी। वार्ड में भर्ती मरीजों को परेशानी हो रही थी और भर्ती रहना दूभर हो गया था।