{"_id":"647e26c5742d4960be04f304","slug":"newly-married-woman-died-in-suspicious-circumstances-fatehpur-news-c-12-1-271507-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत
Mon, 05 Jun 2023 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Mon, 05 Jun 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
- जिला पंचायत सदस्य की पुत्री थी नवविवाहिता
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। नवविवाहिता की रविवार की रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मचा है। परिवार के लोग पेट दर्द से अचानक मौत होना बता रहे हैं।
गाजीपुर थाना क्षेत्र के सामियाना गांव निवासी जिला पंचायत सदस्य योगेंद्र पाल सिंह उर्फ मुन्ना सिंह की पुत्री सारिका उर्फ आस्था सिंह (22) की शादी 22 फरवरी 2022 सदर कोतवाली क्षेत्र के आईटीआई रोड महिला डिग्री काॅलेज निवासी दिनेश सिंह के पुत्र राघवेंद्र उर्फ प्रिंस सिंह के साथ हुई थी। मायके से आस्था एक जून को ससुराल आई थी। ससुरालीजनों के मुताबिक रविवार रात अचानक पेट दर्द की शिकायत हुई। हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के पिता ने मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराए जाने की तहरीर पुलिस को दी। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच की जाएगी।