{"_id":"5f4949c78ebc3e3d1d13978c","slug":"new-education-policy-in-fatehpur-fatehpur-news-knp579413316","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई शिक्षा नीति से बदलेगी उच्च शिक्षा की तस्वीर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई शिक्षा नीति से बदलेगी उच्च शिक्षा की तस्वीर...
विज्ञापन
फतेहपुर में डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महिला महाविद्यालय ने नेशनल एजूकेशन पॉलिसी रेकनिंग न्यू हाइट्स फॉर हायर एजूकेशन’ विषय पर दो दिवसीय वेबिनार का आयोजन किया। वेबिनार के अंतिम दिन शुक्रवार को मुख्य अतिथि पूर्व क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी एवं शिक्षाविद डॉ केके तिवारी ने कहा कि नई शिक्षा नीति एक प्रगतिशील दस्तावेज है। इससे संपूर्ण शिक्षा और विशेषकर उच्च शिक्षा की तस्वीर बदल सकती है।
अंतिम दिन के वेबिनार के पहल सत्र में हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय महाविद्यालय नैनी प्रयागराज की एसोसिएट प्रोफेसर तथा गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. नीतू सिंह ने स्किल डिवेलपमेंट पर जोर दिया। कहा कि यह नई शिक्षा नीति का सबसे महत्वपूर्ण मसौदा है। यह कौशल विकास आत्मनिर्भर भारत की नींव तैयार करेगा।
इंटरनेशनल फाउंडेशन ऑफ एंवायरनमेंट एंड इकॉलजी के यंग सांइटिस्ट ऑफ द इयर पुरस्कार पाने वाले वेंकेटेश्वरा कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय की डॉ. वर्तिका माथुर ने कहा कि नई शिक्षा नीति में समसामयिक विषयों पर शोध को बल मिलेगा। डीएवी कॉलेज देहरादून के सांख्यिकीय विषय की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. झरना बनर्जी ने कहा कि नेशनल एजूकेशन पॉलिसी 2020 छात्रहित को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। इसीलिए मल्टिपल एंट्री एंड एग्जिट सिस्टम से छात्र कभी भी अपना कोर्स पूर्ण कर सकते हैं।
विज्ञापन
वेबिनार की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अपर्णा मिश्रा ने की। वेबिनार का संचालन ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ प्रशांत द्विवेदी ने किया। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजिका डॉ. शकुंतला, डॉ. सरिता गुप्ता, डॉ. गुलशन सक्सेना, डॉ. शोभा सक्सेना, डॉ. मीरा पाल, डॉ. लक्ष्मीना भारती, विदेह वर्मा, डॉ. उत्तम कुमार शुक्ल, डॉ. रेखा वर्मा, डॉ. प्रतिमा गुप्ता, डॉ. अजय कुमार, बसंत कुमार मौर्य, अशोक कश्यप, शोभा शर्मा, इस्तयाक अहमद मौजूद थे।