{"_id":"68bec788a7665bb6b80c5d84","slug":"neighbor-tried-to-rape-the-girl-fatehpur-news-c-12-1-lko1103-1258691-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: पड़ोसी ने युवती से की दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: पड़ोसी ने युवती से की दुष्कर्म की कोशिश
विज्ञापन
असोथर। घर में अकेली युवती से पड़ोसी ने रविवार को दुष्कर्म की कोशिश की। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि वह रविवार सुबह खेत पर गई थी। दोपहर को घर लौटी।
घर में मौजूद 18 वर्षीय पुत्री उसे देखकर रोने लगी। पूछताछ पर बेटी बोली कि पड़ोसी मंगल घर आया और दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। शोर मचाने पर भाग निकला। इस पर वह मंगल के घर शिकायत करने पहुंची।
यहां आरोपी और परिजनों ने महिला के साथ अभद्रता कर जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी ने बताया कि सोमवार को आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवती के बयान के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करेगी।