फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Neighbor shoots son-in-law, hits mother-in-law's cupboard

Fatehpur News: पड़ोसी ने दामाद पर चलाई गोली, सास की कपनटी में लगी

Thu, 05 Mar 2026 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Neighbor shoots son-in-law, hits mother-in-law's cupboard
अमौली। बेटी और दामाद के बीच हो रहे विवाद में पहुंचे पड़ोसी ने तमंचे से फायर कर दिया। दामाद के हटने से पीछे खड़ी सास की कनपटी पर गोली लग गई। ग्रामीणों ने पड़ोसी को पकड़कर कमरे में बंद कर लिया लेकिन आरोपी भाग निकला। महिला का इलाज कानपुर हैलट में जारी है। पुलिस ने आरोपी पड़ोसी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चांदपुर थाना क्षेत्र के सिकरी मजरे गोहरारी गांव निवासी लालजी कोरी की पत्नी सियादुलारी (46) शाम को घरेलू काम कर रही थीं। पुत्री रोशनी और दामाद गजेंद्र बृहस्पतिवार को घर पहुंचे थे। किसी बात पर गजेंद्र और रोशनी के बीच विवाद होने लगा। विवाद होने पर पड़ोसी भीम यादव पहुंचा। गजेंद्र ने भीम यादव को बीच में बोलने से मना किया। गजेंद्र और भीम के बीच विवाद होने लगा।
विज्ञापन

गुस्से में भीम ने तमंचा निकाला और गोली चला दी। गोली गजेंद्र के पीछे खड़ीं सियादुलारी की कनपटी पर लग गई। सीएचसी में हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर किया। इधर ग्रामीणों ने भीम को पकड़कर पीछे कमरे में बंद कर दिया। वह किसी तरह पीछे का दरवाजा खोलकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालजी ने आरोप लगाया कि गांव में उसकी पुरानी रंजिश है। करीब डेढ़ वर्ष रंजिश के चलते एक मामले में बेटा अमित जेल में हैं। दुश्मनों की साजिश के तहत भीम ने घर में घुसकर गोली चलाई है।

थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि महिला को कानपुर हैलट रेफर किया गया है। घटना की प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। पूर्व की रंजिश का आरोप गलत लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed