फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Neighbor minor accused arrested for innocent misdeed

मासूम से दुष्कर्म में पड़ोस का नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

Fri, 20 Nov 2020 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Neighbor minor accused arrested for innocent misdeed
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 6 साल की मासूम के साथ बुधवार रात दुष्कर्म करने के आरोपी को गुरुवार सुबह 6 बजे पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आरोपी की धरपकड़ में सर्किल के चार थानों की फोर्स लगी। मामले में दुष्कर्म की 376 एबी, 504, 506 की धारा के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई। इसमें संगीन धारा 376 एबी है। इस धारा के तहत कोई भी 12 साल से कम उम्र की लड़की के साथ दुष्कर्म करता है तो उसे कम से कम 20 साल सजा होगी। आजीवन कारावास तक भी बढ़ाई जा सकती है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 6 साल की बच्ची बुधवार को जंगल गई थी। जहां गांव के ही एक 13 साल के लड़का बच्ची को अगवा कर पुआल के ढेर में ले गया था। बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। चीख-पुकार सुनकर चचेरी बहन पहुंच गई।
विज्ञापन

चचेरी बहन ने आरोपी का विरोध किया, तभी आरोपी गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला था। बेहाल हालत में बहन बच्ची किसी तरीके से घर पहुंची। परिजन बच्ची की बिगड़ी हालत देखकर घबरा गए और पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए भेजकर आरोपी की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी रात छापेमारी के दौरान आरोपी का पता नहीं लग सका। उसके बाद रात करीब तीन बजे कल्यानपुर, औंग, बकेवर का पुलिस फोर्स पहुंचा। टीम की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को जंगल से सुबह पकड़ा जा सका। एसपी प्रशांत वर्मा वर्मा ने बताया आरोपी को पकड़ा गया है। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया। आरोपी कक्षा आठ का छात्र है। उसका डीएनए सैंपल भी लिया गया है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण और डीएनए सैंपल, कपड़े जांच को प्रयोगशाला जांच को भेजे गए हैं।
पंचायत में विवाद होने पर खुला मामला
घिनौनी वारदात को पड़ोस के रहने वाले लड़के ने अंजाम दिया था। इसी वजह से गांव स्तर पर ही मामले को उजागर होने के बाद रात में ही रफादफा करने की कोशिश की जा रही थी। दोनों पक्ष के लोग इकट्ठा थे। इस दौरान विवाद होने लगा। लड़की पक्ष से हाथापाई हो गई, तभी 112 नंबर में पुलिस को खबर दी गई। पुलिस के सामने मामला पहुंचा। एडीजी प्रयागराज के हस्तक्षेप पर देर रात मामला दर्ज हो सका।
डॉक्टर न होने से रात को नहीं हो सका बच्ची का मेडिकल
बिंदकी कोतवाली में बुधवार रात महिला कांस्टेबल ने बच्ची के बयान दर्ज किए। उसे बिस्किट, चाय पिलाई गई। उसके बाद बिंदकी सीएचसी मेडिकल को पुलिस ले गई। सीएचसी से जिला महिला अस्पताल रेफर किया। कोतवाल सत्येंद्र सिंह के मुताबिक जिला महिला अस्पताल में मेडिकोलीगल करने वाले डाक्टर नहीं थी। इसी वजह से मेडिकल नहीं हो सका। वहीं बच्ची को रोक दिया था। उधर, सीएमएस डा. रेखारानी ने बताया कि मेडिकोलीगल को बच्ची सुबह आई है। तभी उसका मेडिकल कराया गया है।

मोबाइल की लोकेशन पर आरोपी को खोजती रही पुलिस
दुष्कर्म आरोपी ने पुलिस को पूरी रात छकाया। आरोपी की मोबाइल लोकेशन पर पुलिस पानी भरे खेत मंझाती घूमती रही लेकिन आरोपी को सुराग नहीं लगा। पुलिस आसपास गांव में रहने वालों रिश्तेदारों के घर तक पहुंच गई थी। आरोपी के पास से मिले मोबाइल की जांच में पुलिस जुटी है। मोबाइल में अश्लील वीडियो, फोटो होने की चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed