फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Neha became self-reliant through her ancestral skills, strengthened by the Aajeevika Mission.

Fatehpur News: आजीविका मिशन से मिली मजबूती, पुश्तैनी हुनर से नेहा बनीं आत्मनिर्भर

Thu, 15 Jan 2026 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Neha became self-reliant through her ancestral skills, strengthened by the Aajeevika Mission.
फोटो-2-भैसौली में खजूर का कूंचा बनाती चांद बानो। स्रोत स्वयं
फतेहपुर। तेलियानी ब्लॉक के भैसौली गांव की नेहा बेगम ने ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर पुश्तैनी व्यवसाय खजूर के कूंचे (कूंचा) को नई पहचान दिलाई है। स्वयं सहायता समूह से मिले सहयोग और प्रशिक्षण के बल पर कूंचे न सिर्फ जिले में बल्कि कानपुर और प्रयागराज की मंडियों तक पहुंच रहे हैं। इससे वह आर्थिक रूप से सशक्त होने के साथ अन्य महिलाओं के लिए भी रोजगार का माध्यम बनी हैं।
विज्ञापन

नेहा बेगम वर्ष 2016 में ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत भोलेनाथ महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं। समूह के माध्यम से उन्होंने बचत, ऋण और स्वरोजगार की जानकारी हासिल की और गांव की महिलाओं को संगठित करना शुरू किया।
विज्ञापन

वर्ष 2025 में चांद बानो, रिजवाना और बेबी के साथ मिलकर उन्होंने खजूर के कूंचे के पुश्तैनी कार्य को व्यवसाय का रूप दिया। इसके लिए ग्रामीण आजीविका मिशन से 50 हजार रुपये का ऋण लिया। इसे समय पर चुकाकर उन्होंने विश्वसनीयता भी साबित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कूंचा निर्माण के लिए नेहा महोबा से कच्चा माल मंगाती हैं। एक बार में 70 से 80 गांठ खजूर आती हैं। इनसे तैयार कूंचे बाजार में भेजे जाते हैं। इस कार्य में उनके परिवार का भी पूरा सहयोग रहता है। भाई और अन्य परिजन तैयार माल को जिले की मंडियों के साथ कानपुर और प्रयागराज तक पहुंचाते हैं।

नेहा परिवार की जरूरतें पूरी करने के साथ-साथ समूह से जुड़ी महिलाओं को भी स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर रही हैं। समय निकालकर वह गांव की महिलाओं को समूह से जुड़ने, बचत करने और अपने हुनर को आजीविका का साधन बनाने की सीख देती हैं।

फोटो-2-भैसौली में खजूर का कूंचा बनाती चांद बानो। स्रोत स्वयं

फोटो-2-भैसौली में खजूर का कूंचा बनाती चांद बानो। स्रोत स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed