फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   NCC camp concludes; cadets receive lessons in service to the nation

Fatehpur News: घर बैठे होगा भवनों का असेसमेंट, नगर पालिका के चक्कर से मिलेगी राहत

Sat, 24 Oct 2026 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
NCC camp concludes; cadets receive lessons in service to the nation
फोटो-35-नगर पालिका। फाइल फोटो
फतेहपुर। मकान के असेसमेंट के लिए अब नगर पालिका कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। भवन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन अपने भवन का विवरण दर्ज कर सकेंगे। नगर पालिका में स्वकर प्रणाली लागू करने की तैयारी है। इससे आवेदन प्रक्रिया आसान होने के साथ बिचौलियों की भूमिका पर अंकुश लगाने और अभिलेखों में पारदर्शिता बढ़ाने की उम्मीद है।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र में करीब 80 हजार भवन हैं और आबादी लगभग तीन लाख है। आबादी बढ़ने के साथ नए भवनों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। ऐसे में भवनों का असेसमेंट करने और रिकॉर्ड दुरुस्त रखने की चुनौती बढ़ गई है। फिलहाल भवन स्वामियों को रजिस्ट्री की प्रति, आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र समेत अन्य दस्तावेज जमा करने पड़ते हैं। इसके बाद विभागीय स्तर पर मौके का मुआयना कर असेसमेंट किया जाता है।
विज्ञापन

नई व्यवस्था के तहत भवन स्वामी खुद ऑनलाइन आवेदन कर अपने मकान का विवरण दर्ज कर सकेंगे। इससे कागजी प्रक्रिया और अनावश्यक भागदौड़ कम होगी। साथ ही भवनों का विवरण व्यवस्थित होने से गृहकर निर्धारण और अभिलेखों को दुरुस्त रखने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
ऑनलाइन आवेदन के बाद निस्तारण पर रहेगी नजर
स्वकर प्रणाली की सफलता आवेदन की ऑनलाइन सुविधा तक सीमित नहीं रहेगी। यह भी महत्वपूर्ण होगा कि आवेदनों का निस्तारण कितनी तेजी से होता है और तकनीकी दिक्कत आने पर भवन स्वामियों को कितनी मदद मिलती है। व्यवस्था सुचारु रहने पर लोगों को कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी और असेसमेंट प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी।



स्वकर प्रणाली लागू होने से भवन स्वामी घर बैठे अपने भवन का विवरण दर्ज करा सकेंगे। इससे प्रक्रिया सरल होगी और लोगों को अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिलेगी। आवेदन के आधार पर असेसमेंट की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
- रविंद्र कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed