फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Natia Kalam Kwwalon tied the Sama, began Chadrposhi

नातिया कलाम से कव्वालों ने बांधा समां, हुई चादरपोशी

Sat, 13 Jun 2015 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Sat, 13 Jun 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
Natia Kalam Kwwalon tied the Sama, began Chadrposhi

हजरत नासिरपीर के सालाना उर्स के तीसरे दिन शुक्रवार को काफी तादाद में अकीदतमंदों ने हाजिरी दी। गुरुवार को रात में हुई कव्वाली का लुत्फ उठाया। मुंबई के कव्वाल इम्तियाज वारसी ने समां बांधा। वहीं शुक्रवार को कानपुर के कव्वाल चांद अनवर ने अपने कलाम से अकीदतमंदों को सूफियाना माहौल से सराबोर कर दिया। सुबह से रात तक हजरत नासिरपीर की दरगाह पर चादरपोशी की और फातिहा पढ़ा।

विज्ञापन

खानकाह पर अकीदतमंदों में हर धर्म और वर्ग के लोग हाजिरी देते दिखाई दिए। श्रद्धालुओं ने मन्नत मानीं और मुराद पूरी होने पर अपनी मन्नतों को पूरा किया। तबर्रुक बांटा गया, जिसे हर खास-ओ-आम ने चखा। हजरत नासिरपीर के उर्स में काफी दूर दराज से अकीदतमंद शामिल हुए। उर्स मेला कमेटी के नुकसार शाह, मुख्तार शाह, रफीक शाह, इस्लाम शाह, नियाम शाह, अनीस व गुड्डू शाह ने उर्स की व्यवस्थाएं संभालीं। उर्स के दौरान खाने पीने और विभिन्न दैनिक उपयोग के सामानों की दुकानें लगाई गईं और खरीददारी की गई। महिलाएं और बच्चों ने मेले का जमकर लुत्फ उठाया। उर्स कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि शनिवार सुबह करीब छह बजे कुल शरीफ होगा। इसमें मौलाना हाफिज जलील समेत अन्य उलेमा मौजूद रहेंगे। कुल के बाद देश और शहर में तरक्की और अमन चैन की दुआ मांगी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed