फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Nap on the stilts of the tree truck , driver killed

झपकी आने पर पेड़ से भिड़ा ट्रक, चालक की मौत

Mon, 29 Feb 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर Updated Mon, 29 Feb 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Nap on the stilts of the tree truck , driver killed

बकेवर थाना क्षेत्र के मुगलरोड में भोर लगभग तीन बजे

विज्ञापन
चालक को झपकी आने पर ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया। इससे चालक की मौत हो गई, दूसरा चालक केबिन में फंस गया। हादसे में खलासी दूर गिरकर घायल हो गया।  ट्रक के एक हिस्से के परखचे उड़ गए। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। उधर, खलासी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मध्य प्रदेश के जिला छतरपुर के कस्बे हरतालपुर का निवासी चालक मनोज कुमार(35) सूखी मटर लादकर ट्रक वाराणसी लेकर जा रहा था।

चौडगरा मार्ग मुगलरोड में झपकी आ जाने से अचानक मनोज स्टेयरिंग से नियंत्रण खो बैठा और जब तक वह सचेत होता बेकाबू ट्रक पेड़ से टकरा गया।

हादसे में चालक मनोज की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा ड्राइवर रफीक गंभीर रूप से घायल हुआ। दोनों को ट्रक की बॉडी के दूसरे हिस्से में शीशा तोड़कर निकाला गया।

घायल रफीक को बकेवर पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान हालत चिंताजनक देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र राय ने बताया कि हरपालपुर निवासी खलासी शाहरूख की तहरीर पर रिपेार्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed