फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Musaib becomes champion after winning gold in state-level boxing.

Fatehpur News: प्रदेश स्तरीय बॉक्सिंग में सोना जीत मुसैब बने चैंपियन

Sat, 13 Jun 2026 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Musaib becomes champion after winning gold in state-level boxing.
फोटो-21-मुसैब। स्रोत: स्वयं
खागा। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम सहारनपुर में आयोजित उप्र स्तरीय अंडर-15 सब जूनियर बॉयज स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जिले के होनहार मुक्केबाज मुसैब ने शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। उनकी उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

10 से 13 जून तक चली 35 से 37 किग्रा भार वर्ग की प्रतियोगिता में गाजीपुर गांव निवासी मुसैब ने फाइनल मुकाबले में प्रयागराज के वासु को हराकर स्वर्ण पदक जीता। रेड कॉर्नर से उतरे मुसैब ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और तेज पंचों, बेहतरीन फुटवर्क तथा तकनीकी कौशल के दम पर प्रतिद्वंदी पर दबाव बनाए रखा।
विज्ञापन

तीनों राउंड में प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद निर्णायकों ने उन्हें विजेता घोषित किया। इस जीत के साथ मुसैब ने अपने विद्यालय चकेरी, कानपुर के साथ फतेहपुर जनपद का नाम भी प्रदेश स्तर पर रोशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल प्रेमियों का कहना है कि सीमित संसाधनों के बावजूद मुसैब ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। लोगों को उम्मीद है कि वह आगे चलकर राष्ट्रीय स्तर पर भी जिले का नाम रोशन करेंगे।

फोटो-21-मुसैब। स्रोत: स्वयं

फोटो-21-मुसैब। स्रोत: स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed