फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Murng laden truck entered the roadways bus stand, 10 injured

मौरंग लदे खड़े ट्रक में घुसी रोडवेज बस, 10 घायल

Sun, 03 Jul 2016 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर Updated Sun, 03 Jul 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
 Murng laden truck entered the roadways bus stand, 10 injured
हंसवा पुलिस चौकी में दुर्घटना की शिकार बस। - फोटो : अमर उजाला
थरियांव थाना क्षेत्र के हाईवे पर शुक्रवार देर रात तीन बजे एक रोडवेज बस हंसवा पुलिस चौकी मोड़ के पास मौरंग लदे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। बस इलाहाबाद से फतेहपुर की ओर आ रही थी। हादसे में चालक समेत दस यात्री घायल हुए। सवारियों की चीखपुकार से कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल हो गया। अनुमान है कि चालक को झपकी आने से यह हादसा हुआ है। हालांकि आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन



रोडवेज बस कानपुर विकास नगर डिपो की थी। बस इलाहाबाद से सवारियां लेकर कानपुर जा रही थी। थरियांव हाईवे पर रात तीन बजे पहुंची। पुलिस चौकी हंसवा के पास चालक मोहम्मद सुहैल निवासी चौधराना, फतेहपुर अचानक स्टेयरिंग से नियंत्रण खो बैठा। बस खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में पवन कुमार निवासी उत्तरीपुर थाना शिवराजपुर कानपुर, बांकेलाल यादव निवासी मीरपुर मछली शहर, जौनपुर, सतीश निवासी कृष्णानगर मथुरा, पवन कुमार व उनकी पत्नी अंशू कुमारी  निवासी केडीए जाजमऊ कानपुर, चंद्रमा सोनकर निवासी गौजन तालाब देहात, मिर्जापुर गंभीर रूप से घायल हुए। तीन लोग मामूली रूप से जख्मी हुए। चालक की हालत गंभीर देखकर डाक्टरों ने उसे कानपुर हैलट रेफर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed