फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   murder,dead body,fathepur news,case to hide,young women

हत्या कर युवती का शव छिपाने की एफआईआर दर्ज

Mon, 15 Mar 2021 06:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 06:13 PM IST
विज्ञापन
murder,dead body,fathepur news,case to hide,young women
चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के कंसपुर गांव किनारे झाड़ियों से 12 मार्च की सुबह मिले महिला के शव के मामले में हत्या और शव छिपाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

हालांकि चार दिन बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। जिसमें हत्या 11 मार्च की रात होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

हाईवे के मुरादीपुर से बिंदकी रोड पर 12 मार्च की सुबह एक महिला का शव बरामद हुआ था। महिला का शव सुलग रहा था, जिसे देखकर अंदाजा लगाया गया था कि कुछ घंटे पहले ही आग लगाई गई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ युवती की हत्या और शव छिपाने का मुकदमा दर्ज किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शव जलाए जाने से करीब 8 से 10 घंटे पहले मौत होना स्पष्ट हुआ है।

शव काफी जल जाने के कारण हत्या कैसे हुई यह स्पष्ट नहीं हो सका। इसका खुलासा बिसरा की जांच रिपोर्ट आने के बाद होगा। शव करीब दो घंटे तक आग में जला था।
पुलिस ने अंदाजा लगाया कि रात दो से चार बजे के बीच ही शव में आग लगाई गई होगी। मौत और शव जलाने के समय में कुछ घंटों का अंतर है।
कयास लगाए गया कि शव आसपास के गांव और सीमावर्ती जिले रायबरेली, उन्नाव, कानपुर, कानपुर देहात से लाकर यहां फेंका होगा।
आसपास करीब सौ किलोमीटर के परिधि में यह क्षेत्र आते हैं। मौत के समय से तकरीबन इतनी ही दूरी तय की जा सकती है।
पुलिस दूसरे एंगल ट्रक चालकों को लेकर भी जांच में जुटी है। इन पर भी पुलिस का संदेह हैं कि वह कहीं से युवती को रास्ते में अगवा कर सकते हैं।
दुष्कर्म के बाद हत्या की और शव फेंक सकते हैं। घटनास्थल हाईवे से करीब तीन चार किलोमीटर लिंक मार्ग पर है।
डाक्टर पैनल ने वीडियोग्राफी में शव का पोस्टमार्टम किया गया। डीएनए सैंपल और दुष्कर्म की स्लाइड भी बनाई गई है।
थानाध्यक्ष केशव वर्मा ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। शव की पहचान के सभी प्रयास किए जा रहे हैं। पहचान होने के बाद वारदात का पर्दाफाश हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed