फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   murder convict arrested

युवती का नाम पर देता था गाली तो काटा गला

Mon, 14 Jun 2021 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
murder convict arrested
फतेहपुर। एक मई की रात चौफेरवा गांव के बाहर हुए शिवशंकर हत्याकांड का कोतवाली पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने घटना में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका एक साथी अभी तक फरार है।
विज्ञापन

पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी रघुराज पासवान निवासी चौफेरवा ने पुलिस को बताया कि मृतक शिवशंकर, शराब पीकर आए दिन उसके दरवाजे पर गाली गलौज करता था। परिवार की एक युवती को बदनाम कर रहा था। उसे कई बार समझाया भी गया लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था। एक मई की रात को उसने अपने बहनोई मंसूरी उर्फ रामप्रकाश निवासी मंसूरपुर थाना हुसैनगंज को बुलाया और
विज्ञापन

शिवशंकर को शराब पीने के लिए गांव से बाहर ले आया। जहां अजय के सैलून के बाहर बैठकर उसे शराब पिलाई और फिर उस्तरे से उसका गाल रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उस्तरा भी बरामद कर लिया है। 30 अप्रैल को युवती की शादी थी, एक मई को उसकी विदाई हुई। विदाई कराने के बाद रात में ही उसने घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी रघुराज पासवान को चौफेरवा गांव से पकड़ा है। गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर कोतवाली सत्येंद्र सिंह, एसआई प्रहलाद यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed