फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Mumbai Police took two youths who cheated

ठगी करने वाले दो युवकों को ले गई मुंबई पुलिस

Thu, 02 Aug 2018 12:14 AM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
Mumbai Police took two youths who cheated
police arrest
 बैंकों व एटीएम से झांसा देकर ठगी करने वाले एक गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। दो शातिरों को मुंबई पुलिस ने बुधवार को कोतवाली पुलिस के सहयोेग से गिरफ्तार किया है। इन पर मुंबई के मलाबार थानाक्षेत्र में मोबाइल नेट के माध्यम से ठगी करने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन



बिवांर थानाक्षेत्र के बिगहना गांव में लंबे समय से मोबाइल नेट के माध्यम से भोले भाले लोगों के एटीएम नंबर व कोड पूछकर लाखों की ठगी किए जाने के दर्जनों मामले पुलिस में दर्ज कराए जाते हैं। यह शातिर पढे़ लिखे लोगों को भी एटीएम बंद होने व उसे संचालित करने तथा बडे़ इनाम व सरकारी धन प्राप्त करने का झांसा देकर  खाता व एटीएम नंबर लेने में कामयाब हो जाते हैं।
विज्ञापन


मोबाइल नेट से धोखाधड़ी कर रकम निकालने का मामला मुंबई महानगर के मालाबार पुलिस ने दर्ज किया था।  जांच पड़ताल के बाद पुलिस को जनपद के बिवांर थानाक्षेत्र के गांव बिगहना निवासी शुभकरन उर्फ लाला व अविनाश उर्फ  गौतम के नाम प्रकाश में आए। सघन पड़ताल के बाद मुंबई पुलिस मंगलवार को यहां आ धमकी। स्थानीय पुलिस की मदद से इन दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। मुंबई के मालाबार थाना में तैनात उपनिरीक्षक नीलेश ने बताया कि इन पर धारा 419, 420 व 66 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed